फैमिली वेकेशन पर डायरेक्टर की मौत, फिल्म इंडस्ट्री में उथल-पुथल

Manjul Sinha Death: मनोरंजन इंडस्ट्री से बुरी खबरे आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। टेलीविजन के मशहूर डायरेक्टर मंजुल सिन्हा का निधन हो गया है। हार्ट अटैक के कारण मंजुल सिन्हा ने आखिरी सांस ली है। मंजुल सिन्हा की असमय मौत के कारण इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
डायरेक्टर के निधन की खबर की पुष्टि फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने की। अशोक पंडित ने मंजुल सिन्हा के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मंजुल सिन्हा एक इंस्टीट्यूशन थे, उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मैंने अपने टीवी करियर की शुरुआत उन्हीं के साथ की थी। मैंने उनके साथ एक दशक से ज्यादा समय तक काम किया। मुझे इस नुकसान से बाहर आने में अभी काफी समय लगेगा।'
आपको बता दें कि मंजुल सिन्हा का अंतिम संस्कार गोवा में ही किया जाएगा। मुंबई आने के बाद दिवंगत डायरेक्टर का परिवार उनके लिए शोक सभा का आयोजन करेगा, जिसमें इंडस्ट्री के दोस्त और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
मंजुल सिन्हा को भारतीय टेलीविजन को अपने निर्देशन से एक नई दिशा देने के लिए जाना जाता है। वह इन चुनिंदा डायरेक्टरों में से एक थे जिन्होंने भारतीय सिटकॉम को अपनी पहचान दी। उनका यूं अचानक इतनी कम उम्र में दुनिया से चले जाना सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंजुल सिन्हा लाइमलाइट से दूर गोवा में रह रहे थे और इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे, लेकिन इस बीच ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications