मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम की हालत गंभीर- चेन्नई के अस्पताल में कराया गया भर्ती
मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मणिरत्नम को दिल से जुड़ी बीमारी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मणिरत्नम डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़ी नई अपडेट अभी सामने नहीं आई है। बहरहाल, हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
फिल्ममेकर पिछले काफी समय से दिल संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इससे पहले 2004 में फिल्म युवा की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद डायरेक्टर अस्पताल में भर्ती हुए थे।

'द साइट मीडिया' के सीईओ लोकेश ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है- Director #ManiRatnam admitted to Greams Road Apollo hospital due to cardiac problems.
63 वर्षीय निर्देशक अपनी दमदार फिल्मों के लिए ना केवल दक्षिण भारत बल्कि देशभर में मशहूर हैं। साउथ में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले इस निर्देशक ने बॉलीवुड में रोजा, बॉम्बे, दिल से, युवा, गुरु, रावण जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।
इस समय वह ऐतिहासिक तमिल नॉवल 'पोन्नियिन सेल्वन' पर फिल्म बना रहे हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के होने की खबर है। बता दें, ऐश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मणि की फिल्म 'इरुवर' से की थी।


Click it and Unblock the Notifications











