जॉनी लीवर की बेटी से डायरेक्टर की अपत्तिजनक मांग, ऑनलाइन ऑडिशन के दौरान जैमी लीवर से कही इतनी गंदी बात!

Obscene demands from Jamie Lever- जॉनी लीवर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कितने दिग्गज एक्टर हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन इस वक्त उनकी बेटी जैमी लीवर को लेकर एक शर्मनाक घटना सामने आई है।
ऑनलाइन ऑडिशन के दौरान जैमी के साथ एक निर्देशक ने बेहद शर्मनाक हरकत की है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। इससे सवाल उठता है कि जब इतने बड़े स्टार की बेटी के साथ ऐसी हरकतें हो रही हैं तो आम लड़कियां इस इंडस्ट्री में क्या क्या झेलते होंगी।
जैमी को आया ऑडिशन का कॉल?
दरअसल जैमी लीवर को एक कॉल आया था और उनको फिल्म ऑफर हुई थी। इस दौरान निर्देशक ने कहानी में इंप्रोवाइजेशन के नाम पर उनसे गंदी और अश्लील मांग कर दी थी। निर्देशक ने वीडियो कॉल पर जैमी से कहा कि किसी तरह का कोई स्क्रिप्ट नहीं है लेकिन कुछ टेस्ट करने होंगे।
आपको ये सोचना है कि आप एक 50 साल के आदमी लुभा रही हैं। इस दौरान आपको इंटीमेट सीन करना होगा। जैमी ने सीधे मना कर दिया कि वो इस तरह के सीन्स करने के लिए सहज नहीं है। निर्देशक ने कहा कि वो कुछ और भी कर सकती हैं। उसका मतलब था कि कपड़े उतार सकती हैं.. या कुछ और भी।
इस बात को सुनकर जैमी काफी हैरान रह गईं थीं और उन्होने कहा कि उनको ऐसा कुछ नहीं बताया गया था। जैमी लीवर का कहना था कि वो इन चीजों के लिए बिल्कुल सहज नहीं हैं। इसके बाद कॉल को डिसकनेक्ट कर दिया। अब इस खबर को लेकर चर्चा हो रही है और लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कॉमेडी के बादशाह जॉनी लीवर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











