विद्या और कंगना दोनो के साथ काम किया, एक सेट पर पॉजिटिविटी लाती हैं और एक टेंशन- क्रिश
फिल्म मणिकर्णिका को लेकर कंगना रनौत और डायरेक्टर क्रिश को लेकर विवाद समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। उन्होने ज्यादातर फिल्म के हिस्से को निर्देशित किया है और इसका पूरा क्रेडिट अब कंगना रनौत ले रहीं हैं जिसके कारण दोनो में विवाद बढ़ चुका है। हाल ही में कंगना रनौत ने इसी बात को लेकर क्रिश पर हमला बोला था और कंगना का पक्ष लेते हुए फिल्म के निर्देशन का क्रेडिट कंगना को दिया था।
अब क्रिश ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद से शायद दोनो के बीच दूरियां और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। दरअसल उन्होने कंगना रनौत और विद्या बालन की तुलना करते हुए कहा कि मैने दोनो के साथ काम किया है विद्या बालन सेट पर पॉजिटिविटी लेकर आती हैं को वहीं कंगना रनौत टेंशन।

उनका ये बयान काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इसका कंगना के तरफ से क्या रिएक्शन आता है ये देखने वाली बात है। क्रिश के अलावा कंगना रनौत पर अभिनेत्री मिष्टी चक्रवर्ती ने भी आरोप लगाया है कि कंगना रनौत ने उनके मुख्य सीन्स फिल्म से काट दिए हैं।
उनका ये भी कहना था कि कंगना रनौत ने फिल्म के निर्देशन के नाम पर सिर्फ और सिर्फ काट छांट की है। फिलहाल फिल्म की बात करें तो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications