..................... कंगना रनौत के साथ हुए विवाद पर मणिकर्णिका के निर्देशक कृष ने तोड़ी चुप्पी | Director Krish Opens Up On 'Manikarnika' Controversy, His Feud With Kangana Ranaut - Hindi Filmibeat

'मणिकर्णिका' का निर्देशक कौन? कंगना रनौत के साथ हुए भीषण विवाद पर बोले कृष

फिल्म 'मणिकर्णिका' के दौरान कंगना रनौत और निर्देशक राधा कृष्ण जगरलामुदी उर्फ कृष से जुड़े विवाद लंबे समय तक खबरों में थे। इस विवाद पर निर्देशक ने एक बार फिर अपनी कहानी लोगों के सामने रखी है। एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी के टॉक शो में इस बारे में बात करते हुए कृष ने कहा, मैं वास्तव में इस बारे में एक आखिरी बार बोलना चाहता हूं।

बता दें, फिल्म मणिकर्णिका के निर्देशन का जिम्मा कृष ने लिया था। लेकिन अंत होते होते खबरें आईं कि फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ही कर रही हैं। यहां तक की फिल्म के क्रेडिट्स में भी कृष से ऊपर कंगना का नाम था। कृष ने खुले तौर पर कंगना पर निर्देशन का क्रेडिट लेने का आरोप लगाया था।

Krish

वहीं, दूसरी ओर की कहानी ऐसी कही गई थी कि.. मणिकर्णिका के लेखक, केवी विजयेंद्र, मणिकर्णिका से ज़्यादा खुश नहीं थे। इसीलिए उन्होंने काफी फिल्म वापस शूट करने को कही। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर कृष अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो चुके थे और उन्होंने वापस शूट करने से मना कर दिया। जिसके बाद कंगना रनौत ने निर्देशन का जिम्मा उठाया और काफी सीन रीशूट किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X