सबसे महंगी फिल्म निर्देशित करेंगे हासन

बताया जाता है कि यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। फिलहाल इसका बजट एक अरब 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।
मर्मयोगी के नाम से बनने वाली इस फिल्म को अंग्रेजी के अलावा तीन भारतीय भाषाओं में हिन्दी, तमिल और तेलुगु में बनाया जा रहा है। यह फिल्म मेरी कोरेली के उपन्यास वेदांतः द स्टोरी आफ वन फारगॉटेन, मर्मयोगी पर आधारित है।
हालांकि बीच में यह खबर उड़ी थी कि कमल हासन पिरामिड साइमीरा के अनुबंध से बाहर हो गए हैं और वे तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत के साथ इसे शुरु करने जा रहे हैं। वहीं पिरामिड साइमीर के प्रबंधकों का कहना है कि इतने बड़े बजट की फिल्म इसके बिजनेस प्रास्पेक्टस को देखे बिना नहीं शुरू की जा सकती।


Click it and Unblock the Notifications