कबीर खान पहुंचेंगे चीन..ट्यूबलाइट नहीं..जूकीपर के लिए..Details
कबीर खान अपनी आने वाली फिल्म जू कीपर की शूटिंग चीन में करेंगे। ये एक ट्रेवल से जुड़ी ड्रामा फिल्म है।
ट्यूलाइट के डायरेक्टर कबीर खान हमेशा कुछ ना कुछ नया करते ही रहते हैं इसमें कोई शक नहीं है। अब फिलहाल तो उनका पूरा ध्यान ट्यूबलाइट फिल्म पर है लेकिन इसके बाद वो अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट जाएंगे। जी हां कबीर खान का अगला प्रोजेक्ट है जूकीपर।
[एक आंधी..और उड़ गए सलमान खान से रणबीर तक..प्रभास के आगे सब फेल]
जूकीपर कबीर खान की एक ट्रेवल से जुड़ी ड्रामा फिल्म है जिसे पश्चिमी चाइना सिटी चेंगदू में शूट किया जाएगा। कबीर खान खुद भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को चाइना पीकॉक माउंटेन और चीनी स्टेट फर्म Huaxia डिस्ट्रिब्यूशन इसे को-प्रोड्यूस भी करेगी।

फिल्म की स्क्रीनप्ले चीनी सराकर सेंसर से पास कर दी गई है। फिल्म पर काम 2018 से शुरू किया जाएगा। फिलहाल कबीर खान पूरी तरह से ट्यूबलाइट ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा चीनी एक्ट्रेस ज्हू ज्हू भी हैं।
सलमान खान के फैन भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications