शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में हंसल मेहता का सवाल- अच्छे समय में लोग पार्टी करते हैं, खराब वक्त में सन्नाटा
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी की पोर्न केस में भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच ने ये साफ तौर पर कहा है कि शिल्पा शेट्टी की इस केस में कोई भूमिका नहीं है। उनकी जांच जारी है। क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी रैकेट में शामिल होने का आरोप है।
14 दिन के लिए राज कुंद्रा को पुलिस हिरासत में भी रखा गया। इस बीच इसका गहरा असर शिल्पा शेट्टी की इमेज पर भी पड़ा है।शिल्पा शेट्टी हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय स्टार हैं। अभी भी वह लगातार टीवी शो सुपर डांसर के हर सीजन को जज करती आयी है। बॅालीवुड की कई बड़ी पार्टी और इवेंट का शिल्पा शेट्टी हिस्सा रही हैं।

लेकिन अभी तक इंडस्ट्री में से उनके किसी भी दोस्त ने शिल्पा शेट्टी के समर्थन में कोई पोस्ट या बयान नहीं दिया है। ये सवाल निर्देशक हंसल मेहता ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में उठाया है। हंसल मेहता ने एक साथ कई ट्टीट किए हैं। उन्होंने ये सवाल किया है कि बॅालीवुड के कई स्टार्स इस मामले में चुप क्यों हैं?
हंसल मेहता ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि अगर आप शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए। कानून को फैसला कर लेने दीजिए। इस मुश्किल समय में उन्हें शांति और प्राइवेसी में रहने दीजिए। ये दुर्भाग्य है कि जो लोग पब्लिक पर्सनालिटीज हैं उन्हें अपना बचाव करने के लिए अकेला छोड़ दिया जाता है। न्याय मिलने से पहले उन्हें दोषी घोषित किया जाता है।
अपने अगले ट्वीट में हंसल मेहता ने लिखा है कि यह चुप्पी एक तरह का पैटर्न बन चुका है। अच्छे वक्त में सभी लोग पार्टी करने के लिए होते हैं। लेकिन जब वक्त खराब हो तो एक सन्नाटा छा जाता है। व्यक्ति को अलग कर दिया जाता है। इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आखिर में सच क्या है और क्या नहीं।
अपने तीसरे ट्वीट में हंसल मेहता ने लिखा है कि बदनाम करने का यह एक पैटर्न है। अगर एक फिल्मी व्यक्ति पर आरोप है तो निजता पर हमला, पहले से राय बना लेना, चरित्र हनन, न्यूज को बकवास गॅासिप से भर देना यह सब एक व्यक्ति की प्रतिष्ठता की कीमत पर होता है।


Click it and Unblock the Notifications