ये होगी शाहरुख खान की अगली फिल्म- इस 'हिट' फिल्ममेकर जोड़ी से मिलाएंगे हाथ !
ज़ीरो की असफलता के बाद शाहरुख खान ने फिल्मों से कुछ दूरी बना ली है। जिसके बाद फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली से लेकर फरहान अख्तर तक, लगभग हर निर्माता- निर्देशक के साथ शाहरुख का नाम जोड़ा जा चुका है। लेकिन फिलहाल किंग खान ने किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है। बहरहाल, खास बात है कि निर्देशक राज-डीके ने एक इंटरव्यू के दौरान कंफर्म किया है कि उनकी अगली फिल्म में शाहरुख हो सकते हैं।
मिड-डे से हुए बातचीत में निर्देशक ने कहा कि, इस स्क्रिप्ट को हमने लंबे समय से रखा था, यह हमारी फेवरिट है। हमने शाहरुख से मुलाकात की है और स्क्रिप्ट सुनाई है। शाहरुख को फिल्म का सेटअप बेहद पसंद आया है। कहानी में कुछ ऐसे elements हैं, जो हमारी छाप छोड़ते हैं। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा बात नहीं की जा सकती है।

निर्देशक जोड़ी ने आगे कहा कि- यह शाहरुख खान पर निर्भर करता है कि वो इसे कब आधिकारिक तौर पर घोषित करना चाहते हैं। वह अपने डेट्स पर काम कर रहे हैं।
खबरों में है कि 2020 मई- जून तक यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। कोई शक नहीं कि शाहरुख फैंस इस खबर से उत्साहित होंगे। राज- डीके हमेशा अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए सुर्खियों में रहे हैं। शोर इन द सिटी, गो गोआ गोन, स्त्री.. जैसी फिल्मों से उन्होंने एक पहचान बनाई है। वहीं, पिछले साल 'द फैमिली मैन' सीरिज के साथ भी इस जोड़ी ने खूब तारीफ पाई है। देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख के साथ राज निदिमोरू और कृष्णा डीके क्या दिलचस्प लेकर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications