..................... Director confirms Ajay Devgn's cameo in Guesti in LONDON - Hindi Filmibeat

#JustIn: 7 साल बाद सुपरस्टार सीक्वल और तय हो गया धमाकेदार कैमियो!

अजय देवगन की शानदार फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे? सबके ज़ेहन में ताज़ा ही होगी। अब इस फिल्म को सीरीज़ बना दिया गया है और इसकी अगली कड़ी तैयार है। लेकिन शानदार खबर ये है कि इस फिल्म में अजय देवगन का धमाकेदार कैमियो तय हो चुका है।

इस बार फिल्म में अतिथि तो परेश रावल ही हैं, लेकिन उनका घर बदल गया है। फिल्म में अजय देवगन और कोंकणा सेन शर्मा को रिप्लेस किया है प्यार का पंचनामा फेम कार्तिक आर्यन और राज़ 4 फेम कृति खरबंदा ने।

director-confirms-ajay-devgn-s-cameo-in-guest-in-london

फिल्म 7 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और श्रीदेवी स्टारर मॉम के साथ क्लैश हो रही है। और अब फिल्म के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर अश्विनी धीर ने फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज़ बांटा।

अश्विनी से एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि क्या आपने इस फिल्म में अजय देवगन को मिस किया। इस पर अश्विनी ने बता ही दिया कि अजय को क्यों मिस किया जाए जब वो फिल्म का हिस्सा हैं।

अब देखना ये है कि फिल्म में अजय देवगन अपनी अतिथि तुम कब जाओगे वाली भूमिका में ही दिखाई देंगे या फिर उनका कोई नया रोल होगा।

जो भी हो लेकिन अजय देवगन के कैमियो से ये फिल्म धमाकेदार ज़रूर बन गई है। जानिए अब तक किन सुपरस्टार्स ने अपने कैमियो से फिल्में चमका दीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X