अयान मुखर्जी का चौंकाने वाला बयान- RRR से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र की होगी कमाई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतिक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंतजार सभी फैंस को है। फिल्म की पहली झलक पोस्टर, टीजर और सांग से मिल चुकी है। ऐसे में फैंस के लिए ब्रह्मास्त्र को लेकर उत्साह बना हुआ है। ब्रह्मास्त्र फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी के भी दिल के काफी करीब है। इसकी वजह यह है कि वह अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहिट रियल लाइफ जोड़ी के साथ काम कर रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र को लेकर अयान मुखर्जी का कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आरआरआर से अधिक कमाई करेगी। इन दिनों के ट्रेंड के हिसाब से ब्रह्मास्त्र को भी पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। ऐसे में पुष्पा, आरआरआर की तरह ब्रह्मास्त्र को भी भारत में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में बड़ी रिलीज मिलेगी।

ब्रह्मास्त्र का बिजनेस आरआरआर से अच्छा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अयान मुखर्जी से सवाल पूछा गया कि क्या ब्रह्मास्त्र का बिजनेस आरआरआर से अच्छा होगा, इस सवाल के जवाब में निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि विश्व स्तर पर हमारा लक्ष्य आरआरआर द्वारा बनाए गए आंकड़े से कहीं ज्यादा बड़ा है।

दर्शकों को ब्रह्मास्त्र तीन बड़े भाग
डिज्नी को साथ लाने जैसे बड़े कदम के साथ हम यह कर पायेंगे। ब्रह्मास्त्र को लेकर दिलचस्प यह भी है कि पैन इंडिया लेवल की यह फिल्म 3 पार्ट में रिलीज की जाएगी। जिससे दर्शकों को ब्रह्मास्त्र तीन बड़े भाग में देखने को मिलेगा। ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर कपूर शिव की खास भूमिका में दिखाई देंगे।

मजबूत स्टार कास्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ईशा का किरदार पर्दे पर निभायेंगी। स्टार कास्ट की बात की जाए तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म में मौनी रॅाय, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन के साथ डिंपल कपाड़िया भी खास भूमिका में नजर आयेंगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र की शूटिंग
शादी के पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी की। शादी के बाद पहली बार स्क्रीन पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देंगे। 9 सितंबर को सिनेमाघर में यह फिल्म रिलीज होगी। ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर इसी महीने 15 जून को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications