''डर है कहीं पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक ना हो जाए....''
स्वरा भास्कर की फिल्म अनारकली ऑफ आरा का बोल्ड सीन ऑनलाइन लीक हो चुका है। जानिए डाइरेक्टर अविनाश दास का इस बारे में क्या कहना है।
जी हां, यह कहना है कि निर्देशक अविनाश दास का। जिनकी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' 24 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। स्वरा भास्कर स्टारर यह फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस तरह सीन लीक हो जाने से फिल्म की टीम काफी परेशान है।
[EXCLUSIVE: 'पिंक' से बिल्कुल अलग है फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा']
इस मामले में फिल्मीबीट ने फिल्म के डाइरेक्टर से इस बारे में बात किया। जहां उन्होंने कहा- जो हुआ बहुत बुरा हुआ। अब मैं पूरी फिल्म को लेकर चिंतित हो गया हूं। जब सीन लीक हो सकती है तो रिलीज से पहले पूरी फिल्म भी लीक हो सकती है। आजकल फिल्म को पाइरेसी से बचाकर रख पाना काफी मुश्किल हो गया है। फिलहाल हम देख रहे हैं इस मामले में क्या किया जा सकता है।

बहरहाल, अनारकली ऑफ आरा के कुछ ही दिन पहले विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। फिल्म रिलीज के दो दिनों बाद ही फिल्म इंटरनेट पर हर जगह उपलब्ध हो गई। कोई शक नहीं कि इसका खामियाजा निर्माताओं को भुगतना पड़ता है।
यहां जानें फिल्में, जो पाइरेसी का शिकार बन चुकी हैं-


Click it and Unblock the Notifications











