पहले कंधे पर रखा हाथ, फिर करने लगा किस.. एक्ट्रेस के साथ निर्देशक की इस हरकत पर मचा बवाल!

कई बार इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स ऐसी हरकतें करते हुए नजर आते हैं जो कि काफी असहज करने वाला होता है। इस बार एक वीडियो फिर से सामने आया है और इसका शिकार एक मशहूर अदाकारा की कजिन हुई हैं।
दरअसल हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा की, जिनको एक निर्देशक ने मीडिया के सामने ही किस कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस मुस्कुराती हुईं जरूर नजर आईं लेकिन वो कितनी असहज हो गईं थीं ये भी साफ नजर आ रहा है।
ये दक्षिण भारत से हैं और इनका नाम एएस रवि कुमार चौधरी है। रवि और मन्नारा अपनी आगामी फिल्म, थिरागबदरा सामी का प्रचार करने के लिए निकले। सामने आए एक वीडियो में, अभिनेत्री को कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा गया, तभी रवि उनके साथ आए और शामिल हो गए।
उसके कंधे पर हाथ रखा और फिर किस करने लगे। इसके बाद लोग काफी भड़के हुए हैं और वीडियो पर कमेंट्स करते हुए निर्देशक को लताड़ लगा रहे हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जो कि इसको मीटू मोमेंट से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इसके बारे में सोचो, उसने कैसा महसूस किया होगा।''
एक ने लिखा, ''मुझे लगा कि ये ऑटो वाला भैया हैं।'' एक का कहना था, ''दक्षिण भारत के ठरकी निर्देशक। ये सभी ठरकी अपनी फिल्म के लिए नॉर्थ से हीरोइन को हायर करते हैं।'' एक का कहना है, ''ठरकी हर जगह मौजूद हैं और जब आप अंतर करना शुरू करते हैं और बात करते हैं तो मैं भी आप लोगों के बारे में ऐसा ही महसूस करता हूं।
तो ये उत्तर और दक्षिण की भावना बंद करो।'' इस तरह से लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैँ। हालांकि निर्देशक की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications