..................... Director Anurag Kashyap revealed that he is fed up with Bollywood wants to leave Mumbai - Hindi Filmibeat

मुंबई छोड़कर जाना चाहते हैं डायरेक्टर अनुराग कश्यप, बोले- मैं बॉलीवुड से परेशान हूं...

Anurag Kashyap Wants To Leave Mumbai

Anurag Kashyap Wants To Leave Mumbai: अनुराग कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर डायरेक्टर है और उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में भी अपने करियर में बनाई है, लेकिन कुछ वक्त से बॉलीवुड में वह अपने तरीके का काम नहीं ढूंढ पाए और इसीलिए उन्होंने साउथ फिल्मों में रुख कर लिया। वहां पर वह फिल्मों में अभिनय तक करते नजर आए। इस समय वह खुद को बतौर एक्टर के तौर पर एक्सप्लोर कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुराग कश्यप का साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक्सपीरियंस काफी अलग था। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात भी की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस इंटरव्यू में बॉलीवुड के स्टार कल्चर को आड़े हाथ भी ले लिया है। उनके इस स्टेटमेंट के बाद अब लगातार वह सुर्खियों में बने हुए हैं।

दरअसल हाल ही में अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड में सिर्फ बिजनेस और मार्जिन की ही बात होती रहती है। फिल्म कैसे चलेगी इस पर ही पहले सोच विचार किया जाता है। इसीलिए फिल्म बनाने का मजा पूरी तरीके से खत्म हो जाता है। इसी के चलते अब अनुराग मुंबई छोड़कर साउथ में जाकर बस जाने का प्लान कर रहे हैं। अगले साल वह ऐसा कर भी सकते हैं।

अनुराग कश्यप के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लोगों को फिल्म बनाने का बहुत ज्यादा शौक होता है। उनमें काफी उत्साह भी होता है। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड से परेशान हो गए हैं। यहां की सोच से भी वह परेशान है। डायरेक्टर का कहना है कि बॉलीवुड में सिर्फ रीमेक बनाया जाता है और अपनी तरफ से कुछ भी नया नहीं बनाया जाता।

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड के एक्टर्स के बर्ताव को लेकर भी इस इंटरव्यू में बात की। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि हिंदी फिल्मों में हर एक एक्टर को स्टार ट्रीटमेंट चाहिए होता है। लेकिन साउथ इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है। बड़े से बड़ा एक्टर भी फिल्म के बाकी लोगों की तरह ही खुद को ट्वीट किया करता है।

Read more about: anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X