'पूरी इंडस्ट्री चाहती थी शाहरुख फेल हो क्योंकि..' इस निर्देशक ने किया बॉलीवुड से जुड़ा शॉकिंग खुलासा

Anubhav Sinha on Shahrukh Khan: शाहरुख खान पिछले तीन दशकों से देशवासियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव भी देखे लेकिन, एक बात साफ दिखी की लोगों के दिलों में उनके लिए प्यार कम नहीं हुआ। शाहरुख खान की एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप भी हुई।
इस कठिन दौर के बाद 'पठान' से उन्होंने जबरदस्त वापसी की। पूरी इंडस्ट्री शाहरुख खान को मिली इस सफलता से बेहद खुश नजर आई है। लेकिन, अब जाने माने निर्देशक अनुभव सिन्हा ने शाहरुख खान से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया है। अनुभव सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भीड़' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
इस दौरान एक इंटरव्यू में अनुभव सिन्हा ने बताया कि कैसे एक समय पर पूरा बॉलीवुड शाहरुख खान को फेल होता देखना चाहता था। अनुभव सिन्हा ने उस दौर का जिक्र किया जब शाहरुख खान की फिल्म 'रॉ वन' रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने ही किया था। फिल्म रिलीज के बाद फ्लॉप मानी जा रही थी और पूरी इंडस्ट्री शाहरुख खान को फिसड्डी करार देना चाहती थी।

हजम नहीं हो रही थी शाहरुख की सफलता
अनुभव सिन्हा ने कहा - 'आज रॉ वन हिट है, लेकिन जब यह रिलीज हुई थी, तब इसे फ्लॉप करार दिया गया था। उस वक्त इंडस्ट्री चाहती थी कि शाहरुख फेल हो जाएं, क्योंकि वे इतने बड़े बजट की फिल्म का सामना नहीं करना चाहते थे। लोगों को शाहरुख खान का इतना सफल होना हजम नहीं हो रहा था।' अनुभव सिन्हा ने ये भी शेयर किया कि उनकी बनाई हुई 'तुम बिन 2' भी फ्लॉप हो गई जिसके बाद उन्होंने वैसी फिल्मों का निर्देशन किया जैसे वो असल जिंदगी में हैं।

बनाई रियलस्टिक फिल्में
अनुभव सिन्हा यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। 'मुल्क', 'आर्टिकल 15', 'थप्पड़' उनके निर्देशन में बनी सफल फिल्में हैं तो वहीं इसके अलावा अभिनव सिन्हा ने 'रॉ वन', 'तुम बिन', 'दस', 'कैश' और तुम बिन 2 जैसी फिल्में का भी उन्होंने निर्देशन किया है।

रिलीज होगी अगली फिल्म
अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म 'भीड़' 24 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











