बॉलीवुड में और स्टारकिड की होगी धमाकेदार डेब्यू, पहला पोस्टर OUT
2018 को स्टारकिड्स के डेब्यू का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस साल कई स्टारकिड्स डेब्यू कर रहे हैं और इस लिस्ट में एक और स्टारकिड का नाम जुड़ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा की जो इस साल जीनियस फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं।
उत्कर्ष शर्मा जीनियस से डेब्यू करेंगे और आज उनकी फिल्म जीनियस का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया है। इसमें उत्कर्ष शर्मा वाकई काफी अच्छे लग रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ भी हो रही है। आप भी देखिए उत्कर्ष शर्मा का पहला लुक।

आपको बता दें कि फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में होंगे। उत्कर्ष पहले भी गदर एक प्रेम कथा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का किरदार निभाते नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में इशिता, मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का भी हैं।
90s की सुपरहिट एक्ट्रेस में शुमार आयशा जुल्का लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म इस साल 24 अगस्त को रिलीज की जाएगी और खुद अनिल शर्मा ने फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया और बेटे के लिए विश मांगी। फिल्म का पोस्टर और उत्कर्ष शर्मा का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
पोस्टर में उत्कर्ष शर्मा हाथों में दास्ताने पहनें और ब्लूटूथ लगाए काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











