'गदर 2' का महाभारत-रामायण से है ये ख़ास नाता, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें कि 26 जुलाई को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ. इतना ही नहीं फैंस अब तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेकरार बने हुए हैं. बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के समय पर स्टार कास्ट और फिल्म के मेकर्स से इस मूवी से जुड़े हुए कई सारे सवाल पूछे. जहां पर इस बातचीत के वक्त पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि फिल्म के लिए उन्होंने 'महाभारत' और 'रामायण' से प्रेरणा ली है.
ट्रेलर रिलीज़ के दौरान पूछे गए सवाल
'गदर 2' 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का सीक्वल बताया जा रहा है. बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला और जबसे गदर टू का ट्रेलर रिलीज रिलीज हुआ है, तभी से फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय पर सनी से इस बारे में पूछा गया कि आप ने फिल्म में अभिमन्यु चक्र के साथ में भारी गाड़ी का पहिया भी उठा रखा है. आप और उत्कर्ष दोनों ही युद्ध के मैदान में उसी प्रकार खड़े हुए नजर आ रहे हैं जैसे की महाभारत में अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ में मिलकर युद्ध लड़ा. क्या इस फिल्म के लिए महाभारत से प्रेरणा ली गई है.
गदर 2 की कहानी है महाभारत-रामायण से प्रेरित
जिसके बाद में जवाब देते हुए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने यह भी कहा कि "हां, मैंने महाभारत से ही इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा ली. इस फिल्म में महाकाव्य रामायण और महाभारत से बखूबी प्रेरणा ली गई है. मैं हमेशा से ही रामायण और महाभारत से ही कहानी को लेता हूं. पिछली फिल्म में रामायण ही दिखाई गई थी. जहां पर राम सीता को लेने के लिए लंका पहुंचते हैं. इसमें भी देखते हैं क्या होता है और जब आप फिल्म देखेंगे तो इससे आपको रिलेट करने का मौका मिलेगा."
100 करोड़ के बजट में बन रही गदर 2
'गदर 2' के ट्रेलर में इमोशंस के साथ-साथ एक्शन ड्रामा भी मिलने वाला है. एक बार फिल्म की कहानी थोड़ी हटके होने वाली है. बता दें कि तारा सिंह और उनके बेटे चरणजीत सिंह के इर्द-गिर्द इस कहानी को घुमाया गया है. इस फिल्म में बाप बेटे का रिश्ता दर्शाया गया. यहां तक कि 1970 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लड़ाई भी दिखाई गई. लेकिन इस बार सनी देओल का एक नहीं बल्कि दो विलेन से सामना होने वाला है. एक बार फिर से बेटे की रक्षा करने के लिए तारा सिंह पाकिस्तान की धरती पर आएंगे. जहां पर साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' का बजट 19 करोड था तो वहीं 'गदर 2' का बजट 100 करोड़ बताया गया है.


Click it and Unblock the Notifications