'टाइगर श्रॉफ इस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं, उनके साथ काम करना शानदार है'
फिल्म 'हीरोपंती 2' के साथ टाइगर श्रॉफ ईद पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। खासकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अंदाज़ और टाइगर के एक्शन की खूब तारीफ हो रही है।
बीते दिन फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने आईएएनएस से बात करते हुए टाइगर की दिल खोलकर तारीफ की है और उसे इंडस्ट्री का सबसे बड़ा एक्शन स्टार बताया है। अहमद खान ने कहा कि, "टाइगर के साथ काम करना हमेशा घर वापसी जैसा लगता है। जिस तरह टाइगर कहानी के प्रति समर्पित हो जाते हैं, वह काबिले तारीफ है। वह इस समय इंडस्ट्री के सबसे बड़े और सबसे कम उम्र के एक्शन हीरो हैं।"

बागी 2 और बागी 3 के बाद "हीरोपंती 2" टाइगर श्रॉफ और निर्देशक अहमद खान की एक साथ तीसरी फिल्म है। वहीं, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दो साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 में साथ नजर आए थे, जो कि तारा की डेब्यू फिल्म थी।

200 प्रतिशत अपने काम में लगाता है
अहमद खान ने आगे कहा, "जिस तरह से टाइगर जटिल एक्शन सीन्स को भी कर ले जाता है, और उन्हें सुपर एफर्टलेस दिखता है, यह उसके निरंतर समर्पण को दर्शाता है। ये एक्टर वास्तव में अपना 200 प्रतिशत अपने काम में लगाता है।"

मजेदार अनुभव
निर्देशक ने आगे कहा, "इतने easy to go अभिनेता के साथ काम करने के अलावा, वह यंग जेनेरेशन के सबसे ज्यादा massy एक्टर भी हैं और यही एक और कारण है कि उनके साथ काम करना हमेशा एक मजेदार अनुभव होता है।"

एआर रहमान का संगीत
'हीरोपंती 2' का संगीत एआर रहमान ने दिया है। दिलचस्प बात यह है कि रहमान ने ही फिल्म के लिए बैकग्राउंड स्कोर को भी कंपोज किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में 5 गाने हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं विलेन
नवाज फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका नाम है लैला। खास बात है कि इससे पहले भी टाइगर और नवाज एक फिल्म में साथ दिख चुके हैं, जिसका नाम है- मुन्ना माइकल। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। लिहाजा, दोबारा इन्हें साथ देखना दिलचस्प होगा।

ईद रिलीज
हीरोपंती 2 पहले 6 मई 2022 के लिए शेड्यूल की गई थी, लेकिन अब ईद 2022 पर यानि की 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। यह टाइगर श्रॉफ की पहली ईद रिलीज होगी। टाइगर की एक्शन फिल्मों का क्रेज देखकर माना जा सकता है कि ये एक धमाकेदार पारी हो सकती है।

अजय देवगन के साथ टक्कर
खैर, ईद पर टाइगर अकेले नहीं आ रहे, बल्कि इसी दिन रिलीज हो रही है अजय देवगन- अमिताभ बच्चन- रकुल प्रीत स्टारर फिल्म "रनवे 34"। कोई शक नहीं कि इन दो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











