2018 अप्रैल में 'गोलमाल' करेंगे गोविंदा.. अगली फिल्म FINAL.. एकदम धमाकेदार!
Recommended Video

2017 में गोविंदा की फिल्म 'आ गया हीरो' भले ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई थी। लेकिन अब 2018 में गोविंदा एक बार फिर अपनी अगली कॉमेडी फिल्म के साथ तैयार हैं। जी हां, फिल्म का नाम होगा- फ्राई डे.. जिसका निर्देशन कर रहे हैं अभिषेक डोगरा।
अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म.. फिर हो गई पोस्टपोंड.. फैंस होंगे निराश!
निर्देशक का मानना है कि 'फ्राई डे' के साथ गोविंदा के बुरे दौर का अंत होगा क्योंकि इस फिल्म को टिपिकल गोविंदा ऑडियंस के लिए बनाया जा रहा है। फिल्म में हर वह बात होगी.. जिसके लिए गोविंदा जाने जाते हैं।

अभिषेक डोगरा ने कहा, मैं हमेशा से गोविंदा का प्रशंसक रहा हूं। मुझे उनकी कॉमेडी का अंदाज बहुत पसंद है। लिहाजा, मैंने फैसला किया था कि एक दिन मैं गोविंदा के सााथ काम करूंगा। मेरी 'फ्राई डे' में दर्शकों को गोविंदा का वहीं अंदाज दिखेगा, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।
यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। उन्होंने कहा, 2017 में कॉमेडी फिल्मों को काफी सराहा गया है.. जिससे साफ है कि दर्शक और कॉमेडी फिल्में देखना चाहते हैं। जुड़वा 2, गोलमाल अगेन और फुकरे रिटर्न्स कॉमेडी फिल्में थी। 2018 में हंसी जारी रहेगी।
हम्मम.. उम्मीद करते हैं कि गोविंदा एक बार फिर दर्शकों के दिल में जगह बना पाएं। पिछले कुछ समय से उन्होंने कई सितारों पर निशाना साधा है.. यहां पढ़ें गोविंदा के बयान-


Click it and Unblock the Notifications