..................... Directing Salman Khan and Katrina Kaif in Tiger Zinda Hai is not easy - Hindi Filmibeat

''सुपरहिट फिल्म के बाद.. सलमान- कैटरीना के साथ सीक्वल करना मुश्किल है....''

By Neeti

4 सालों के बाद सलमान खान- कैटरीना कैफ को एक बार फिर फैंस साथ देखेंगे फिल्म 'टाईगर जिंदा है' में। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म साल 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। बहरहाल, निर्देशक ने कहा कि सलमान- कैटरीना को इस फिल्म के साथ लाना और डाइरेक्ट करना आसान नहीं है।

अली अब्बास जफर ने कहा कि, फिल्म में किरदार तो वही रहेंगे, लेकिन मैं ऐसी कहानी सामने लाना चाहता हूं जो आज की पॉलिटिक्स को इर्द गिर्द हो। पुरानी फिल्म के किरदार होंगे.. कहानी बिल्कुल नयी होगी। एक सुपरहिट फिल्म की सीक्वल के लिए सलमान, करीना को साथ लाना और डाइरेक्ट करना आसान नहीं है।

'सलमान खान ने मुझे REJECT कर दिया.. कहा- रोमांस नहीं कर पाउंगा..'

Tiger Zinda Hai

यहां जानें 'टाईगर जिंदा है' से जुड़ी बातें-

फिल्म 'टाईगर ज़िंदा है' का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में है। फिल्म साल 2017 के दिसंबर में रिलीज की जाएगी।

बता दें, यह 2012 में आई कबीर खान की फिल्म 'एक था टाईगर' की सीक्वल फिल्म है। एक था टाईगर सुपरहिट फिल्म थी।

पहली फिल्म की तरह यहां सिर्फ सलमान एक्शन नहीं करेंगे.. बल्कि 'टाईगर जिंदा है' में कैटरीना कैफ दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं।

इसके लिए सलमान के साथ साथ कैटरीना को प्रोपर ट्रेनिंग दी जाएगी। कैट ने यसमीन कराचीवाला के अंदर बॉडी ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

बता दें, इस फिल्म में सलमान खान 70 साल के आदमी के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान 17 से 70 साल के दिखेंगे। सलमान- कैट दोनों RAW एजेंट बने हैं।

अगले साल सलमान की दो फिल्में फाइनल हैं- कबीर खान की ट्यूबलाइट.. और टाईगर ज़िंदा है....कोई शक नहीं कि सलमान अगले साल बॉलीवुड में राज करने वाले हैं.. क्योंकि दोनों ही फिल्में 300-300 करोड़ की दावेदार हैं।

फैंस की मानें तो एक था टाईगर की तरह टाईगर जिंदा है भी सफलता के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ेगी। और साल 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी।

बस फिर क्या है.. 2017 क्रिसमस अभी से बुक कर लें.. आखिर सल्लू भाई एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X