दिलीप साहब की बायोग्राफी लॉंच पर उमड़ पड़ा बॉलीवुड
बॉलीवुड के जाने माने कलाकार युसुफ साहब यानी दिलीप कुमार का बायोग्राफी हाल ही में बॉलीवुड के लीजेंड्स अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान आदि ने लॉंच की। इस बायोग्राफी के लॉंच का इंतजार काफी समय से लोग कर रहे थे और आखिरकार जाकर ये लॉंच 9 जून को मुंबई में सपन्न हुआ। इस बायोग्राफी के लेखिक उदय तारा नारायण भी इस मौक पर मौजूद थे और उन्होंने कहा कि उनका सालों का सपना आज पूरा हुआ है। उनके अनुसार दिलीप कुमार स्टार कैसे बने कितनी मुश्किलों का सामना उन्होंने किया इस बारे में तो सभी को पता है लेकिन उनके बचपन को लेकर उनके दिल की अनकही बातों से दुनिया अंजान थी।
इस बायोग्राफी में पहली बार दिलीप साहब की जिंदगी से जुड़ी इन अनुभवों से लोग वाकिफ हो पाएंगे। दिलीप साहब की बड़ी फैन और भारत की कोयल लता मंगेशकर जी भी इस ईवेंट का हिस्सा बनना चाहती थीं लेकिन उनकी नासाज तबियत के चलते वो इसमें शामिल ना हो पाईं। लेकिन उन्हीं के द्वारा गाये गये गीत द्वारा इस ईवेंट का उद्घाटन किया गया। माधुरी दीक्षित और प्रिंयका चोपड़ा ने मिलकर इस ईवेंट की शुरुआत की दिया जलाकर। आमिर खान और अमिताभ बच्चन ने दिलीप साहब के बगल में खड़े होकर उनकी बायोग्राफी लॉंच की।
इस मौके पर जीनत अणान, डैनी डेजोंगपा, राजकुमार हिरानी, माधुरी दीक्षित, सुभाष घई, अयान मुखर्जी, संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी, माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा आदि शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications