दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज 2 लीवर कैंसर, टूटी हसीना बोलीं- सबसे बुरा समय... इंशाअल्लाह!

Dipika Kakar Stage 2 Liver Cancer: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर काफी मशहूर हैं। इसके साछ ही पिछे कुछ दिनों से दीपिका अपनी नासाज तबीयत को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी हुई थीं। शोएब इब्राहिम ने दीपिका के लीवर में एक टेनिस बॉल के बराबर ट्यूमर होने की खबर कंफर्म की थी। वहीं अब दीपि ने अपनी हालत पर खुद अप्डेट देते हुए एक पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लीवर कैंसर
दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर में हैं। दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का लिवर कैंसर है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। उन्होंने सभी फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की है।
दीपिका कक्कड़ का इंस्टाग्राम पोस्ट
दीपिका कक्कड़ ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है कि उन्हें सेकेंड स्टेज का कैंसर हो गया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- 'जैसा कि आप सभी जानते हैं, पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की वजह से अस्पताल जाना और फिर पता लगाना कि ये लीवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है और फिर पता लगना कि ट्यूमर दूसरे स्टेज का घातक है।'
दीपिका ने बताया लाइफ का सबसे बुरा समय
दीपिका ने आगे लिखा, 'ये हमारे अब तक के एक्सपीरियंस किया गया सबसे मुश्किल समय है, लेकिन मैं पूरी तरह से पॉजीटिव हूं, इस हालत का सामना करने और इससे और भी मजबूत होकर बाहर निकलने के लिए सोच लिया है। इंशाल्लाह! मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है और आप सभी से प्यार और दुआएं मिल रही हैं, मैं इस सिचुएशन से भी बाहर निकलूंगी।'
दुआओं में उठे सेलेब्स के हाथ
दीपिका कक्कड़ की गंभीर बीमारी को सुनने के बाद कई सेलेब्स ने पोस्ट कर दुआएं दी हैं। एक्ट्रेस अविका गोर ने लिखा, 'आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ दीदी', आरती सिंह ने लिखा, 'आप ठीक हो जाओंगे, प्रार्थनाएं आपके साथ हैं', टीना दत्ता ने लिखा, 'शीघ्र स्वस्थ हो जाओ।', एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, 'मेरी सारी दुआएं दीपिका अल्लाह अच्छा हो, हाफिजॉ। अल्लाह आपको स्वस्थ रखे और आपको लम्बी उम्र प्रदान करे, आमीन।'


Click it and Unblock the Notifications











