..................... Dipika in Priydarshan film | प्रियदर्शन की फिल्zwj;म में दीपिका - Hindi Filmibeat

प्रियदर्शन की फिल्‍म में दीपिका

By Staff

Deepika Padukone
केवल दो फिल्‍में करने के बाद ही दीपिका पादूकोण को काफी प्रसिद्वी मिल गयी है। आज सभी फिल्‍मकार उन्‍हें अपनी फिल्‍म में लेने के लिए उतावले है। उनकी छोटी सी भूमिका से भी फिल्‍म चलने की गारंटी मानी जा रही है।

दीपिका की इसी प्रसिद्वी को देखते हुए निर्देशक प्रियदर्शन ने अपनी फिल्‍म‍ बिल्‍लो बारबर में उन्‍हे मौका दिया है। गौरतलब हो कि इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में इरफान खान, शाहरूख खान और नाना पाटेकर है।

बहुत कम लोग जानते होंगे कि दीपिका पादूकोण का बालीवुड में प्रवेश प्रियदर्शन की फिल्‍म से होने वाला था। लेकिन उस फिल्‍म पर काम नहीं हो पाया और दीपिका ने फराह खान की फिल्‍म ओम शांति ओम से धमाकेदार प्रवेश लिया।

दीपिका के अलावा इस फिल्‍म में करीना कपूर भी एक छोटी सी भूमिका में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X