डिनो मोरिया के पापा रॉनी मोरिया का निधन, सदमे में मलाइका अरोड़ा -बिपाशा बसु

Dino Morea Father Pases Away: बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के पिता रॉनी मोरिया का निधन हो गया है। इस मुश्किल समय में डिनो ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया। उन्होंने अपने पिता के निधन की वजह नहीं बताई, लेकिन पोस्ट से साफ झलकता है कि वे अपने पिता के बहुत करीब थे।

Dino Morea Father Pases Away

डिनो ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो डाले हैं। इन वीडियो में रॉनी मोरिया कभी पार्टी का मज़ा लेते दिख रहे हैं तो कभी एक्सरसाइज करते हुए। पोस्ट के साथ डिनो ने लिखा कि उनके पिता हमेशा खुलकर ज़िंदगी जीने में विश्वास रखते थे। वे कहते थे कि हर दिन हंसो, सेहत का ध्यान रखो, मेहनत करो, प्रकृति के करीब रहो और दूसरों के साथ प्यार और अच्छाई से पेश आओ।

डिनो ने अपने पिता को अपना गुरु, हीरो और सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा कि वे उन्हें बहुत मिस करेंगे और उन्हें पूरा यकीन है कि उनके पिता जहां भी होंगे, वहां खुश रहेंगे और सबको हंसाते रहेंगे।

डिनो की इस पोस्ट पर बिपाशा बसु, मलाइका अरोड़ा, चंकी पांडे, शिबानी दांडेकर अख्तर, विशाल ददलानी, अमृता अरोड़ा समेत कई फिल्मी सितारों ने दुख जताया और डिनो को हिम्मत दी।

रॉनी मोरिया मूल रूप से इटली के रहने वाले थे। डिनो ने अपने जीवन के पहले 11 साल इटली में बिताए थे, बाद में उनका परिवार भारत आ गया। काम की बात करें तो डिनो मोरिया हाल ही में फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आए थे। फिलहाल उन्होंने अपनी अगली फिल्मों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

More from Filmibeat

Read more about: dino morea bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X