बच्चे को लेकर Dino Morea का बयान,- "मुझे नहीं चाहिए किराए की कोख, बच्चे चाहता हूं लेकिन बिना ..."

Dino Morea: बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया इन दिनों फिल्मों से काफी दूर हैं परंतु वह किसी ना किसी वजह से खबरों में तो रहते ही हैं। हाल ही में डीनो ने अपनी फैमली प्लनिंग और बच्चों को लेकर एक बयान दिया है जो कि सुर्खियों में आ गया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फैमली प्लानिंग पर डीनो मोरिया का बयान-
हमेशा ही चकाचौंध से दूर रहने वाले एक्टर डीनो मोरिया ने अपनी पर्सनल लाइफ और फैमली प्लानिंग को लेकर अपना बयान दिया। सेरोगेसी, एडॉप्शन या शादी कर के पिता बनने में से किसी एक को चुनने के सवाल पर हालिया बातचीत में डीनो ने साफ कहा, -मैं पिता बनना चाहता हूं। मैं एक पार्टनर चाहता हूं। मैं इसे अकेले नहीं करना चाहता, मुझे एक साथी की जरूरत है। इसलिए, मैं अकेला पिता नहीं बनना चाहूंगा। मैं जानता हूं, मैं बहुत अच्छा पिता बनूंगा।
डीने ने आगे कहा, -जब आप किसी के साथ रिश्ते में हैं और आप किसी दोस्त के साथ बाहर जाते हैं तब भी आपके बारे में कितना कुछ लिखा जाता है। ना चाहते हुए भी इंसान सोचने लग जाता है कि इतना लिखा जा रहा है तो जरूर कुछ तो होगा। इसीलिए मैंने फैसला किया कि मेरा निजी जीवन मेरा अपना है। आप मुझसे मेरे काम के बारे में पूछिए मैं आपको सब बताऊंगा लेकिन मेरा निजी जीवन सिर्फ मेरा है और सबको इस फैसले का सम्मान करना चाहिए।
डीनो मोरिया का शानदार फिल्मी करियर-
डीनो मोरिया के फिल्मी करियर की बात करें तो, डीनो मोरिया ने 1990 के दशक में बतौर मॉडल शुरुआत की थी। साल 1999 में फिल्म प्यार में कभी कभी से उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया, ट्विकंल खन्ना की छोटी बहन और बीते जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी रिंकी इस फिल्म की हीरोइन थीं। इसके बाद डीनो ने कई सारी शानदार फिल्मों में काम किया और पीछे मुडकर कभी नहीं देखा।
खैर डीनो मोरिया को आखिरी बार मिताक्षरा कुमार द्वारा निर्देशित वेब सीरीज द एम्पायर में देखा गया था, जिसमें उनके किरदार की जमकर तारीफ हुई थी। और फिलहाल काफी समय से डीनो ने फिल्मों में काम नहीं किया है। परंतु सोशल मीडिया की वजह से सुर्खियों में हैं। डीनों की पर्सनल लाइफ भी हमेशा ही खबरों में रही है।


Click it and Unblock the Notifications













