डिनो मोरिया के घर में चोरी!

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रह चुके डिनो मोरिया के घर में कल रात चोरी हो गई लेकिन इससे पहले की बाकी दुनिया को पता चलता पुलिस ने चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस की इस चुस्ती से डिनो काफी प्रभावित हुए और अब वो मुंबई पुलिस की तारीफ करते नहीं थक रहे। अपने सोशल नेटवर्किंग आइडी ट्विटर के जरिये डिनो ने पहले तो अपने घर चोरी की बात अपने फैन्स तक पहुंचाई और फिर मुंबई पुलिस के इस साहसिक कार्य की तारीफ भी उन्होंने अपने ट्वीट्स के जरिये की।

dino morea

डिनो मोरिया ने सबसे पहले ट्वीट किया "मुंबई पुलिस बेहतरीन है। आज सुबह मेरे घर में चोरी हो गई और पुलिस और मैंने मिलकर चोरों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लिया। जय हो मुंबई पुलिस।" इसके बाद डिनो ने लिखा "मेरी भाषा को माफ कीजियेगा लेकिन ..... चोरो की इतनी हिम्मत हो गई कि जब मैं सो रहा था वो मेरे बेडरुम में घुस आए।"

मुंबई पुलिस के साथ ही साथ डिनो ने ऐपल टेक्नॉलोजी को भी थैंक्स कहते हुए लिखा "थैंक्स टू ऐपल टेक्नॉलोजी और हमारी मुंबई पुलिस। अब सब ठीक है लेकिन अभी भी मैं सोते हुए चोरों को अपने चेहरे की तरफ देखते हुए महसूस कर रहा हूं और ये एहसास बहुत बुरा है।"

डिनो मोरिया का घर मुंबई के बांद्रा इलाके के लियो स्ट्रीट पर स्थित है। आज सुबह जब डिनो सोकर उठे तभी उन्हें पता चला कि उनके घर में चोरी हो गई है और इस बात की जानकारी तुरंत उन्होंने पुलिस को दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X