सुशांत केस से जुड़ा डिनो मोरिया का नाम, 13 जून को की थी पार्टी? एक्टर ने कहा-'मुझे मत घसीटो'
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे ने अपने ताजा बयान में कहा है कि डिनो मोरिया के घर 13 जून के दिन पार्टी हुई थी, जहां कुछ मंत्री भी पहुंचे थे। वहां सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान का रेप और फिर मर्डर हुआ है। ये लोग बाद में सुशांत सिंह राजपूत के घर भी गए थे और उनकी हत्या कर दी थी। बता दें, फिलहाल इन बातों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, अब अभिनेता डिनो मोरिया का बयान सामने आया है और उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस केस से उनका कोई कनेक्शन नहीं है। उन्होंने 13 की रात को कोई पार्टी नहीं दी थी।

डिनो ने अपने ट्विट में लिखा-"मेरे घर में कभी ऐसी कोई पार्टी नहीं रखी गई थी, प्लीज ऐसे आरोप लगाने से पहले अपने फैक्ट्स जांच लें। मेरा नाम इन सब में ना घसीटें, क्योंकि इस केस से मेरा कोई कनेक्शन नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications











