अब्राहम से चोट खाकर बिपाशा लौटीं पुराने प्रेमी डिनो के पास!

Dino Morea, Bipasha Basu
आपको भट्ट कैंप की सुपर हिट फिल्म 'राज' जरूर याद होगी। फिल्म की यूएसपी थी डिनो-बिपाशा की हॉट जोड़ी। जो उन दिनों डेटिंग कर रहे थे। लेकिन ना जाने दोनों को बीच में क्या हुआ कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये।

बिपाशा को जॉन मिल गये और डिनो को फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी । दोनों अपनी अपनी दुनिया में मगन हो गये। लेकिन करीब 7 साल तक जॉन के साथ रास रीला नचाने वाली बिपाशा को इन दिनों फिर से डिनो के साथ देखा जा रहा है। दोनों साथ फिल्मों में भी आ रहे है, जाहिर है बातें तो होगीं ही।

डीनो का कहना है कि वो और बिपाशा भले ही आज एक-दूसरे के लिए अब पुरानी जैसी भावनाएं नहीं रखते लेकिन वो दोनों बहुत अच्छे दोस्त आज भी है। जॉन के साथ बिपाशा जब बहुत खुश थीं तब भी वो बिप्श से बातें करते थे और आज जब वो दोनों साथ नहीं है फिर भी वो उसके साथ है।

लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो दोनों फिर से प्रेमलीला में पड़ गये हैं। वैसे अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि डिनो का भी अपनी प्रेमिका नंदिता से अलगाव हो गया है। खबर ये भी है कि दोनों ने जो फिल्म साथ में साइन की है, उसमें दोनों के बीच में काफी हॉट और इंटिमेंट सींस है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X