ENT Highlights- खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के विनर बने डिनो जेम्स, नहीं बदली डंकी की रिलीज डेट

bollywood live updates

ENT Live Updates 15 October- दिन की शुरुआत होते ही हम हाजिर हैं लेकर बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की तमाम खबरें। आज सबसे पहले बात करते हैं कलर्स रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के बारे में.. इस सीजन का विनर मिल चुका है और इसको डिनो जेम्स से जीता है।

जी हां, फाइनल में डिनो का मुकाबला अर्जित तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा से था। इन दोनों को पछाड़ते हुए डिनो KKK13 के विनर बने। उन्हें ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए भी मिले। गौरतलब है कि डिनो एक सिंगर हैं और इस रियालिटी शो में काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे थे।

इसके अलावा बात करें शाहरुख खान की डंकी की तो, सुपरस्टार इसी साल के अंत तक आएंगे। खबरें थीं सालार से क्लैश की वजह से मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है लेकिन ऐसा नहीं है।

डंकी अपनी ही डेट पर रिलीज होगी। इस खबर के सामने आने के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हैं और उनका कहना है कि डंकी आएगी और ब्लॉकबस्टर भी होगी। अब देखने वाली बात होगी की सालार के मेकर्स क्या फैसला लेते हैं।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 15, 2023 7:26 PM

    तमिल कला निर्देशक मिलन फर्नांडीज का अज़रबैजान में दिल का दौरा पड़ने से निधन

    'बिल्ला', 'वेलुयनथम', 'वेदालम' और 'ओरम पो' जैसी कई अन्य तमिल फिल्मों के लिए प्रशंसित कला निर्देशक मिलन फर्नांडीज का अजरबैजान में दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर की पुष्टि लोकप्रिय मलयालम अभिनेता प्रेम कुमार ने की, जिन्होंने अपने एक्स हैंडल, पर मिलान के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।

  • Oct 15, 2023 6:59 PM

    'बिग बॉस 17': शुरू होने से पहले मनस्वी ममगई ने शो में एंट्री करने से किया इनकार

    'बिग बॉस 17' के ग्रैंड प्रीमियर से पहले, एक्ट्रेस और ब्यूटी क्वीन रह चुकीं मनस्वी ममगई रियलिटी शो 'बिग बॉस 17'में एंट्री से पहले ही अपने कदम वापस ले लिए हैं। मनस्वी ने आखिरी मोमेंट पर शो में एंट्री करने से इंकार कर दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मनस्वी ने शो में जाने से क्यों मना किया और क्या वह शो शुरू होने के बाद इसमें एंट्री करेंगी या वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी।

  • Oct 15, 2023 6:12 PM

    भयानक दर्द के बावजूद हैवी वर्कआउट कर रही एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु

    लोकप्रिय तमिल-तेलुगु एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु अपनी फिटनेस रुटीन से कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं, चाहे वह बीमारी हो या दर्द। मायोसिटिस डायग्नोसिस के चलते होने वाले दर्द के बावजूद, एक्ट्रेस ने रविवार को मुश्किल वर्कआउट किया। अपनी बॉडी को स्ट्रेच किया। 'ईगा' फेम एक्ट्रेस समंथा फिटनेस फ्रीक हैं। वह अक्सर मुश्किल वर्कआउट करती हैं, जिनमें कार्डियो, रस्सी पर चढ़ना, वजन उठाना, स्ट्रेचिंग और बहुत कुछ शामिल हैं। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दर्द से जूझते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। खुद को अपने कंफर्ट जोन से बाहर लाते हुए और आगे बढ़ते हुए एक्ट्रेस ने स्ट्रेचिंग की। उन्होंने पिंक क्रॉप्ड स्पोर्ट्स वियर पहना हुआ था।

  • Oct 15, 2023 4:57 PM

    निक जोनस ने शेयर की फैमिली फोटो, बेटी मालती और पत्नी प्रियंका संग आए नजर

    अमेरिकी पॉपस्टार निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस की फोटोज शेयर कीं। निक ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें प्रियंका और उनकी बेटी, एक वर्षीय मालती मैरी चोपड़ा जोनस, जोनस ब्रदर्स के आखिरी कॉन्सर्ट में दिखाई दे रहे हैं। इसमें वे सभी एक साथ शामिल हुए। ये तस्वीरें हाल ही में अमेरिका के नैशविल में जोनस ब्रदर्स के शो के दौरान बैक स्टेज से ली गई थीं। एक तस्वीर में निक को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है। दो अन्य तस्वीरों में वह मालती और प्रियंका के साथ नजर आए।

  • Oct 15, 2023 4:11 PM

    बिना ब्लाउज पहने ही घर से बाहर निकलीं मौनी रॉय, हॉट फोटोज ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

    टेलीविजन इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी हॉट तस्वीरों से फैंस के दिलों को चुराती रहती हैं। एक बार फिर मौनी रॉय ने अपनी फोटोज की वजह से सोशल मीडिया पर आग लगा कर रख दी है।

  • Oct 15, 2023 2:55 PM

    कपिल शर्मा की विद्यावती हुई प्रेग्नेंट, 35 की उम्र में पति की बाहों में दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

    Sugandha Mishra Pregnant: फेमस कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले शादी के दो साल बाद अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं। कपल ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। कपल ने अपने मैटरनिटी शूट की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों समुद्र के किनारे पोज देते हुए बेहद खुश दिख रहे हैं।

  • Oct 15, 2023 2:10 PM

    जन्नत जुबैर ने साझा किया दिलकश वीडियो

    जन्नत जुबैर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं। फैंस ने जैसे ही उनका ये अंदाज देखा वो काफी खुश हो रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।

  • Oct 15, 2023 1:17 PM

    सुगंधा मिश्रा ने अपने बेबी बंप की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, बेस्ट का अभी आना बाकी है...हमारे नए जुड़ाव से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। इसके बाद फैंस उनको लगातार मुबारकबाद दे रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/CyaGcrZK-RZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
  • Oct 15, 2023 12:23 PM

    अनीता हंसनंदानी की फैमिली संग मस्ती

    अभिनेत्री अनीता हंसनंदानी के एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। पूल में मस्ती करतीं अनीता को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Oct 15, 2023 11:42 AM

    सिंगम अगेन से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज

    रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन को लेकर चर्चा है और इस वक्त दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम शक्ति शेट्टी होने वाला है। उनका ये पोस्टर सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Oct 15, 2023 11:03 AM

    आर्यन खान ड्रग केस की वकील सना रईस खान बनेंगी बिग बॉस का हिस्सा?

    अभी तक आ रही जानकारी के मुताबिक कुछ लोग बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश कर चुके हैं और कुछ अभी जाएंगे। लेकिन ऐसे में एक नाम सामने आया है जो कि आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। हम बात कर रहे हैं आर्यन खान ड्रग केस की एक लॉयर सना रईस खान की जो कि बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने वाली हैं।

  • Oct 15, 2023 10:26 AM

    विराट कोहली ने इशारा करके अनुष्का शर्मा से क्यों कही ये बात?

    इस वीडियो को देखकर अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है तो रुकिए.. हम बताते हैं। दरअसल स्टैंड अनुष्का शर्म बैठीं और विराट कोहली उनसे इशारों में कह रहे हैं, 'तुम जाओ मैं बाद में मिलता हूं।' जी हां, इस पैपराजी पेज ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ''विराट ने संभवतः अनुष्का से कहा, "तुम घर जाओ, मैं बाद में तुमसे मिलूंगा!"

  • Oct 15, 2023 9:45 AM

    राजकुमार और पत्रालेखा का रोमांटिक वीडियो वायरल

    राजकुमार और पत्रालेखा के इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें दोनों पब्लिकली रोमांस कर रहे हैं और उन्हें हुमा कुरैशी और साबिक सलीम ने धप्पा बोल दिया। जिसके बाद वो सकपका गए। राजकुमार राव, पत्रलेखा, डायरेक्टर फराह खान, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम एक क्लोड बॉन्ड शेयर करते हैं। अब ये सभी एक बार फिर मस्ती करने के लिए बाहर गए। यहीं पर पत्रलेखा और राजकुमार दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले प्यार के कुछ पल बिता रहे थे। तभी हुमा और साकिब ने खलल डाल दी। वह दोनों पैप्स बनकर इनके बीच आ गए। जिसके बाद ये कपल काफी डर सा गया।

  • Oct 15, 2023 9:20 AM

    Bigg Boss 17- घर में जाने से पहले ही स्टेज पर भिड़ा ये टीवी कपल

    वायरल हो रहे एक प्रोमो में नजर आ रहा है कि सलमान खान के सामने प्रीमियर पर ही एक कपल आपस में भिड़ गया है और ये देखकर सलमान खान काफी हैरान रह गए। ये कपल कोई और नहीं बल्कि 'उडारियां' फेम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार हैँ। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों एक दूसरे पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इन दोनों के चेहरा इस प्रोमो में नहीं दिखा है लेकिन टीवी पर्सनैलिटी होने के कारण लोगों ने इन दोनों को पहचान लिया है।

  • Oct 15, 2023 8:17 AM

    रोहित शर्मा की पत्नी को सेल्फी के लिए लड़कों ने घेरा

    मैच से पहले रितिका को स्टेडियम के अंदर जाने से पहले कुछ लड़कों ने घेर लिया और बिना कहे सेल्फी लेने लगे। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि रितिका इन सबसे काफी असहज हो रही है और इसका पता उनको एक्सप्रेशन से चल रहा है।

    रोहित शर्मा की पत्नी को सेल्फी के लिए लड़कों ने घेरा
  • Oct 15, 2023 8:15 AM

    Suhana Khan की सबसे बोल्ड तस्वीर ने काटा बवाल

    सुहाना खान ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक खास तरह की प्राइवेसी भी लगाई है। दरअसल सुहाना खान नहीं चाहती थीं कि इस तस्वीर पर उल्टे सीधे कमेंट्स आएं इस वजह से उन्होने कमेंट्स सेक्शन को बंद कर रहा है। सामने से पूरी खुली इस ड्रेस में सुहाना खान ने हाथों को ऊपर ऊठाकर पोज दिया है। मिरर के पीछे खड़ी सुहाना खान की इस अदा पर किसी का दिल भी बागबाग हो जाएगा।

    Suhana Khan की सबसे बोल्ड तस्वीर ने काटा बवाल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X