..................... 83 की टीम के सबसे शरारती सदस्य- कीर्ति आज़ाद की भूमिका में दिनकर शर्मा का पोस्टर हुआ रिलीज़! Dinkar sharma as Kirti azad first look from 83 The film out now - Hindi Filmibeat

83 की टीम के सबसे शरारती सदस्य- कीर्ति आज़ाद की भूमिका में दिनकर शर्मा का पोस्टर हुआ रिलीज़!

फ़िल्म '83 के फर्स्ट लुक पोस्टर आउट सीरीज़ से नवीनतम पोस्टर रिलीज़ हो गया है जिसमें कीर्ति आज़ाद की भूमिका में दिनकर शर्मा नज़र आ रहे है। हाल ही में, 83 के निर्माताओं द्वारा सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना और संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल का पहला लुक पोस्टर साझा किया गया है। एक प्रसिद्ध ऑलराउंडर जिन्होंने कई बेहतरीन बल्लेबाज़ों को हैरान कर दिया था, कीर्ति आज़ाद एक आक्रामक दाहिने हाथ के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज़ थे।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर कीर्ति आज़ाद की भूमिका में दिनकर शर्मा का पहला लुक साझा किया और लिखते है, "An all-rounder who left some of the best batsmen puzzled Presenting the shararti devil- #KirtiAzad #ThisIs83 "निर्माताओं के साथ-साथ टीम का नेतृत्व करने वाले रणवीर सिंह भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखते है,"SABSE SHARARTI! #KirtiAzad! #KapilsDevils

83 the film, poster, 83 द फिल्म, पोस्टर

जैसे-जैसे फिल्म रिलीज़ की ओर बढ़ रही है, मेकर्स ने 1983 की टीम के पहले लुक की सीरीज़ के साथ प्रचार शुरू कर दिया है, जिसने ऐतिहासिक जीत के साथ खुशी से रंग भर दिए थे।

रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे है और दीपिका पादुकोण यहाँ कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में एक कैमियो अवतार में दिखाई देंगी। अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्म में से एक, 83 मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है।

फ़िल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव प्रतिष्ठित नटराज पोज़ में नज़र आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है। फिल्म 10 अप्रैल 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X