दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स की अगली वेब सीरीज के लिए तमन्ना भाटिया को किया साइन?

ओटीटी और पैन इंडिया फिल्मों के साथ अब बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बीच की दूसरी खत्म होती दिख रही है। साउथ के कई कलाकार हिंदी फिल्मों और सीरिज में दिख रहे हैं, वहीं कई बड़े बॉलीवुड कलाकारों ने साउथ का रुख किया है।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को निर्माता दिनेश विजन ने अपनी मैडॉक फिल्म्स की आगामी हिंदी वेब सीरीज के लिए फाइनल किया है। अगर सूत्रों की मानें तो इस प्रोजेक्ट में साउथ सेंसेशन काफी मजबूत रोल निभाने वाली हैं, और वह इस महीने के अंत में मुंबई में शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

Tamannaah Bhatia

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में अभिनेत्री को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था। जिससे अटकलें और भी तेज हो गईं हैं। कोई शक नहीं कि बाहुबली अभिनेत्री के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित होंगे।

बता दें, तमन्ना इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। चांद सा रोशन चेहरा, हिम्मतवाला, हमशक्ल्स, एंटरटेनमेंट आदि.. वहीं, पैन इंडिया फिल्म बाहुबली से उनकी पॉपुलैरिटी पूरे देश में फैल गई।

खास बात है कि, मैडॉक फिल्म्स की सीरीज के साथ तमन्ना हिंदी वेब स्पेश पर डेब्यू करेगीं। 2021 में उन्होंने 11th Hour से तेलुगु वेब सीरीज में डेब्यू किया था। नवम्बर स्टोरी से तमिल में डेब्यू किया, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आयी थी। फिलहाल, मैडॉक की इस आगामी सीरीज को लेकर ज्यादा डिटेल्स बाहर नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि तमन्ना एक बार फिर फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X