इरफान खान की हिंदी मीडियम 2 के लिए साथ-साथ आएंगे ये स्टार्स
2017 में आई इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म के लिए इरफान खान को काफी सराहा भी गया और उन्हें इस साल बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला। हिंदी मीडियम को साकेत चौधरी ने डायरेक्टर किया था लेकिन हिंदी मीडियम 2 को कोई और डायरेक्ट करेंगे।
जी हां इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम 2 को होमी अदजानिया डायरेक्ट करेंगे और दिनेश विजन प्रोड्यूस करेंगे। दिनेश विजन और होमी अदजानिया लंबे समय बाद एक साथ काम करेंगे। इसके पहले होमी अदजानिया और दिनेश विजन कॉकटेल और बीइंग सायरस में एक साथ नजर आएंगे।

इस खबर को कंफर्म करते हुए दिनेश विजन ने कंफर्म किया कि "होमी जल्दी फिल्में बनाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। उन्होंने जब तक कुछ बहुत अच्छा नहीं लगे वो इसे हाथ नहीं लगाएंगे। मैंने जब उन्हें हिंदी मीडियम 2 को नैरेट किया तो उन्हें ये काफी पसंद आई। मैंने उनका रिएक्शन देखा और ये बेहद आसान था।"
हिंदी मीडियम सुपरहिट साबित हुई थी और हिंदी मीडियम 2 के लिए भी इरफान खान काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में हालांकि लीड एक्ट्रेस कौन होगी ये अभी नहीं पता चल पाया है लेकिन पिछली फिल्म की तरह सबा कमर के होने की संभावना बहुत ही कम है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इरफान खान इस फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरु कर सकते हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी काफी एक्साइटमेंट है।


Click it and Unblock the Notifications