फिल्म रिलीज से पहले ही, PART 2 फाइनल- बॉक्स ऑफिस से कोई फर्क नहीं पड़ता
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' 31 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब निर्माता दिनेश विजन से फिल्म को लेकर सवाल किये गए तो उन्होंने खुलासा किया कि 'स्त्री' एक फ्रैंचाइजी है। यानि की स्त्री के रिलीज होने से पहले ही 'स्त्री 2' का बनना फाइनल है।
2018 की हिट फिल्म बनी धड़क- ताबड़तोड़ कमाई, 105 प्रतिशत मुनाफा
उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी ऐसी है कि इसका पार्ट बनना लाज़िमी है। आप फिल्म देंखेगे तो आपको भी महसूस होगा कि इससे आगे की कहानी क्या होगी.. लिहाजा, हम जल्द ही स्त्री पार्ट 2 पर भी काम शुरु करेंगे।

फ्रैंचाइजी फिल्मों पर बात करते हुए निर्माता ने कहा कि आज के समय में ऐसी फ्रैंचाइजी ही काम करती है कि जो नैचुरली आपको एक कहानी से दूसरी कहानी में ले जाए। जैसे हमें लगा कि 'गो गोआ गोन 2' या 'हिंदी मीडियम 2' बनना चाहिए। लेकिन वहीं 'बदलापुर' की फ्रैंचाइजी को लेकर हम अभी कंफर्म नहीं हैं।
बहरहाल, यहां जानें.. और किन किन फिल्मों के सीक्वल पर हो रही है चर्चा-


Click it and Unblock the Notifications