2020 में होगा धमाका- 'अंग्रेजी मीडियम' और 'रूहीअफज़ा' की रिलीज डेट फाइनल- हो गई घोषणा

निर्माता दिनेश विज़न ने अपनी आगामी दो फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इन दो चर्चित फिल्में हैं- अंग्रेजी मीडियम और रूहीअफज़ा। इरफान खान और करीना कपूर स्टारर अंग्रेजी मीडियम 20 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। वहीं, राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की रूहीअफज़ा आएगी 17 अप्रैल 2020 को। कोई शक नहीं कि साल 2020 काफी धमाकेदार होने वाला है।

बीमारी से एक लंबे ब्रेक के बाद इरफान खान लौट आए हैं और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी शुरु कर चुके हैं। हिंदी मीडियम की सीक्वल फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के निर्देशक हैं होमी अदजानिया और प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन।

Angrezi Medium

फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर खान, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार होंगे। जहां पहली फिल्म में हिंदी मीडियम स्कूलों पर बात की गई थी, सीक्वल में मुद्दा अंग्रेजी मीडियम स्कूल और शिक्षा पद्धति के इर्द गिर्द रहेगा। यह पूरी तरह से नई कहानी होगी।

वहीं, रूहीअफज़ा एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म में राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा दिखेंगे। 'रूहीअफज़ा' को डायरेक्ट कर रहे हैं हार्दिक मेहता। फिल्म का प्लॉट काफी दिलचस्प है। फिल्म एक भूत की कहानी है जो सुहागरात पर दूल्हों पर जादू करता है जिससे दुल्हनों को वश में कर सके। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि ये भूत गाना भी गाता है।

लिहाजा, इस गांव में जब कभी किसी की शादी होती है.. तो इलाके की सभी औरतें पहली रात को दुल्हा- दुल्हन के साथ ही रहती है.. ताकि भूत दुल्हे को सुलाने ना पाए। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की होगी.. जहां भूत नए शादी शुदा जोड़े को अपने काबू में करेंगे। कोई शक नहीं कि यह काफी दिलचस्प होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X