'ज्यादा बच्चे पैदा करोगे तो..' निरहुआ के इस बयान से मचा हंगामा, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप!

nirahua

लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अपना अपना दम भर रही हैं और जोरदारी से एक दूसरे पर मौखिक हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का एक वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया है। वीडियो निरहुआ के बोल कुछ बिगड़े हुए हैं और उन्होने देश में बेरोजगारी को लेकर ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों पर आरोप लगाया है।

हालांकि बीजेपी का कहना है कि ये AI की मदद से फेक वीडियो बनाया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि निरहुआ पीएम मोदी और योगी का भी नाम लेते हुए नजर आ रहे हैं और उनके बच्चे ना होने का हवाला दे रहे हैं।

क्या बोले निरहुआ?

इसके अलावा वीडियो आप देखेंगे कि निरहुआ ने कहा है, "जो लोग ये कहते हैं कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है वो बताइए कि रोजगार इतना है और इतने के बाद जो तुम जनसंख्या बढ़ा रहे हो.. तो बेरोजगारी बढ़ रही है।

उसको रोकने का प्रयास तो मोदी जी कर रहे हैं सरकार कर रही है और जब वो नियम लेकर आना चाहती है कि आप कम बच्चे पैदा करो.. दो ही बच्चे पैदा करो... तुम कह रहे हो तुम खुद बेरोजगार हो और आठ और बेरोजगार पैदा कर दे रहे हो..तुमसे खुद अपना पेट पल नहीं रहा है.. तुम कह रहे हो कि हम बेराजगार हैं, तो आप बेरोजगार हो तो एक बार भी सोच रहे हो कि आठ बेरोज़गार और क्यों पैदा कर रहे हो।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

कांग्रेस के नेताओं के साथ लोग भी इस बयान पर चुकी ले रहे है। है, निरहुआ के ट्विटर से लिखा गया है, ''फेक वीडियो प्रमोट करने का ट्रेंड हो गया है @INCIndia वालों का, कोई भी देखकर समझ जाएगा कि ओंठ कुछ और बोल रहा है। AI से साउंड क्लोन करके क्या साबित करना चाहते हैं @srinivasiyc @ECISVEEP कृपया संज्ञान लें।'' इसके अलावा एक शख्स ने लिखा है, ''अब एआई का नाम लेकर झूठ बोलने में भी आसानी है।'' एक ने लिखा, ''खुद का इंटरव्यू एआई बता रहा है।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। आप देखिए पूरा वीडियो..

Read more about: nirahua
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X