डिंपल-नाना की जोड़ी

By Jaya Nigam
डिंपल-नाना की जोड़ी

सोलह साल बाद डिंपल कपाड़िया और नाना पाटेकर फ़िल्म ‘तुम मिलो तो सही’ में एक साथ नज़र आ रहे हैं. इन दोनों ने पिछली फ़िल्म मेहुल कुमार निर्देशित ‘क्रांतिवीर’ 1994 में की थी.

डिपंल कपाड़िया कहती हैं कि उनका और नाना पाटेकर का रिश्ता गुरु-शिष्य जैसा है और उन्होंने नाना से अभिनय की बारीकियों के बारे में बहुत कुछ सीखा है.

तुम मिलो तो सही के निर्देशक कबीर सदानंद भी कहते हैं कि उन्हें पल भर के लिए भी ये नहीं लगा कि ये दोनों दिग्गज 16 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं.

कबीर सदानंद कहते हैं, “आप कह रहे हैं कि ये दोनों 17 साल बाद एक साथ दिख रहे हैं लेकिन मुझे तो एक मिनट के लिए भी इस बात का अहसास नहीं हुआ क्योंकि इन दोनों अब वही तालमेल है जो पहले हुआ करता था.”

नाना पाटेकर के साथ काम करने के बारे में डिंपल कपाड़िया कहतीं हैं, “नाना पाटेकर के साथ काम करने का अनुभव अद्भुत है. नाना पाटेकर अब वैसे ही हैं जैसे पहले हुआ करते थे और सच तो यह है कि मैं नहीं चाहती कि नाना कभी बदलें, वो जैसे हैं हमेशा वैसे ही रहें.”

कपाड़िया कहती हैं कि फ़िल्म की कहानी बहुत ही बढ़िया है और उन्हें फ़िल्म में अपने और नाना पाटेकर के किरदार के बीच संबंध बहुत ज़ोरदार लगे.

डिंपल कपाड़िया आजकल फ़िल्मों के प्रचार के तरीके से भी बहुत प्रसन्न हैं और कहती हैं कि उनकी पहली ‘बॉबी’ के ज़माने में तो सबकुछ निर्देशक और स्टार कास्ट के नाम पर निर्भर करता था. उन्हें ख़ुशी है कि मीडिया के ज़रिए से हर छोटी-बड़ी फ़िल्म के प्रचार देश के कोने-कोने में पहुंच पाता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X