डिंपल यादव के सामने जया बच्चन को लोगों ने किया साइड, रिंकू सिंह की सगाई में कोने में चुप बैठी रही जया बच्चन

Jaya Bachchan Dimple Yadav Rinku Singh Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में सगाई कर ली। इस खास मौके पर राजनीति, क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अब दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल और वीडियो मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में डिंपल यादव बेहद सिंपल और खूबसूरत लुक में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। डिंपल यादव की एक झलक पाने के लिए सेल्फी लेने के लिए लोग काफी बेसब्र दिखाई दिए। इससे उलट जया बच्चन काफी अलग-थलग दिखाई दे रही हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में डिंपल यादव के साथ तस्वीर क्लिक कराने के लिए महिला रिक्वेस्ट करती दिखाई दे रही है। महिला की इस रिक्वेस्ट को पूरा करते हुए जहां डिंपल यादव पोज देती हैं तो वहीं इस दौरान जया बच्चन पिंक साड़ी में चुपचाप सोफे पर बैठी उन्हें देख रही हैं।
लोगों का कहना है कि जया बच्चन कैमरा को देखकर इतना गुस्सा करती हैं कि किसी की हिम्मत ही नहीं हुई होगी। इससे उलट डिंपल यादव उतनी ही शांत हैं।
इसके साथ ही एक वायरल वीडियो में जया बच्चन और डिंपल यादव रिंकू और प्रिया के साथ खुलकर ठहाके लगाती दिख रही हैं, जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस ने भी उनके इस चुलबुले रूप को काफी पसंद किया है। हालांकि, मामला तब बदला जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता मंच पर पहुंचे। जया बच्चन ने बिना कुछ कहे खुद को एक किनारे कर लिया और बाकी नेताओं को प्रमुखता से आगे आने दिया। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कुछ लोगों ने जया की सादगी की तारीफ की, तो कुछ ने उनके लुक को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "जया जी तो बिल्कुल घरेलू अंदाज में सगाई में चली आईं।" वहीं एक अन्य ने कहा, "ऐसा लगा जैसे वह किसी फैमिली फंक्शन में नहीं, पड़ोस में गई हों।" बाद में उनकी कुछ तस्वीरें डिंपल यादव और अखिलेश यादव के साथ बैठकर बात करते हुए भी सामने आईं, जो इस समारोह की राजनीतिक गर्मी की ओर इशारा करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











