CJP Protest: पुलिस से भिड़ी डिंपल यादव, बैरिकेडिंग पर चढ़कर ललकारा, पहली बार डिंपल यादव का दिखा ऐसा रौद्र रूप

Dimple Yadav CJP Protest videos: सबसे शांत और सादगी वाली नेता मानी जाने वाली डिंपल यादव का सीजेपी छात्र आंदोलन में रौद्र अवतार देखने को मिला है उससे हर कोई हक्का बक्का रह गया है। डिंपल यादव और इकरा हसन समेत सपा के कई नेताओं को करीब 2 घंटे पुलिस हिरासत में भी रखा गया

Dimple Yadav CJP Protest videos

जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन को तमाम नेताओं और अभिनेताओं का सपोर्ट मिल चुका है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने और नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग करने के लिए संसद से जंतर-मंतर तक मार्च किया।

डिंपल यादव इस दौरान बेहाल और पसीना पसीना दिखाई दी लेकिन उन्होंने पल भर के लिए भी हार नहीं मानी। डिंपल यादव कभी छात्रो को पानी पिलाती तो कभी सांत्वना देती दिखाई दीं। इसके साथ ही डिपंल यादव लगातार घायल छात्रों की सोवा करती और उन्हें पैसे से लेकर हर संभव मदद करती दिखाई दीं।

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी चिंताएं बताना चाहते हैं, लेकिन सरकार सुनने या बातचीत करने से इनकार कर रही है। लोगों के अनशन पर होने के बावजूद, सरकार इतनी कठोर और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं है। भ्रष्ट सरकार की वजह से देश के युवाओं और छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि सरकार परीक्षा के पेपर से लेकर मंदिर के फंड तक सब कुछ चुरा रही है, इसलिए इसे सत्ता से हटाना जरूरी है। समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी छात्रों के समूह की पुलिस ने पिटाई की और उनका दल उनसे मिलने और उनका समर्थन करने जा रहा था। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि सरकार छात्रों के आंदोलन को कुचलने के बजाय उनसे बातचीत करे।

Read more about: dimple yadav bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X