In Pics: 65 का दूल्हा 50 की दुल्हन, रिसेप्शन में आशीर्वाद देने पहुंचे डिंपल-अखिलेश, जया बच्चन, सोनिया गांधी

Mahua Moitra Pinaki Mishra Wedding Reception

Mahua Moitra Pinaki Mishra Wedding Reception: करीब दो महीने पहले TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी (बीजू जनता दल) के नेता पिनाकी मिश्रा के साथ शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब दोनों ने अपने दोस्तों और करीबियों के साथ अपनी शादी का जश्न मनाने के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है। महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

रिसेप्शन में राजनीतिक पार्टियों के कई दिग्गज नेता पहुंचे। जिसमें सोनिया गांधी, डिंपल यादव अखिलेश यादव और जया बच्चन सहित कई शामिल थे। इसके साथ ही 50 साल की दुल्हन महुआ मोइत्रा सुर्ख सिल्क साड़ी में गजब की सुंदर दिखाई दे रही थीं।

महुआ और पिनाके की ओर से अभी अपने रिसेप्शन की फोटोज भले ही न शेयर की गई हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ही तस्वीरें छाई हुई हैं। सांसद प्रिया सरोज नए नवेली जोड़े को बधाई देते हुए ये फोटोज इंस्टा पर डाली। जहां दुल्हनिया ही नहीं बाकी सब भी साड़ी में ही नजर आए। हां, एक- दो ने कुर्ता जरूर पहन लिया। लेकिन, सबका साड़ी वाला अंदाज बढ़िया लगा, खासकर लाल साड़ी में महुआ हमेशा की तरह छा गईं।

रिसेप्शन के लिए जया बच्चन भी पहुंची थीं। उन्होंने आइवरी गोल्ड सिल्क की साड़ी पहनी और इसे पर्ल वाली माला के साथ स्टाइल किया। वहीं, डिंपल यादव हमेशा की तरह कॉटल की प्रिंटेड साड़ी में नजर आईं। जहां उनकी लाल बिंदी लुक को खूबसूरत बना गईं। वहीं, प्रिया सरोज ग्रीन साड़ी में दिखीं। जिस पर गोल्डन पैच वर्क है। ऐसे में प्रिया का सादगी भरा रूप सुंदर लगा।

महुआ मोइत्रा की उम्र 50 साल है वहीं पिनाकी मिश्रा 65 साल के हैं। सोशल मीडिया पर इस न्यूली वेड कपल की खूब बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन ट्रोल से लेकर मजेदार रिएक्शन से पटा दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने जर्मनी में गुपचुप शादी रचाई है लेकिन फिर भी खबर को सोशल मीडिया पर फैलने में ज्यादा समय नहीं लगा है। लोगों का कहना है कि संसद ने पिनाकी और महुआ की जोड़ी बना दी है।

पिनाकी बीजू जनता दल से चार बार सांसद रह चुके हैं। वह पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2009 से 2019 तक सांसद रहे। महुआ और पिनाकी की शादी की वायरल तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। इस दौरान महुआ ने गोल्ड और हल्के पिंक रंग की साड़ी पहनी है। हालांकि, शादी को लेकर अभी दोनों की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X