सनी देओल की 'गदर 2' देखने थियेटर पहुंची डिंपल कपाड़िया, फैंस ने पूछा- दामाद की फिल्म OMG 2 देखी या नहीं!

By Filmibeat Desk
dimple-kapadia-watches-rumoured-ex-bf-sunny-deol-gadar-2-in-theatre-video

Dimple Kapadia watches Sunny Deol's Gadar 2: गदर 2 का क्रेज जहां आम ऑडियंस के बीच छाया हुआ है, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी फिल्म देखकर सनी देओल की तारीफ करते नहीं थक रहे। हाल ही में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को भी मुंबई में एक मॉल से निकलते स्पॉट किया गया, जहां से वो गदर 2 देखकर निकल रही थीं।

इस मौके पर डिंपल कपाड़िया ने क्लासिक ब्लैक जींस और वाइट शर्ट में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बकेट हैट भी पहनी हुई थी। डिंपल ने वाइट स्नीकर्स और ब्लैक बैग के साथ अपना लुक कम्पलीट किया।

फैंस पूछे- दामाद अक्षय कुमार की फिल्म देखी या नहीं!

मॉल से निकलते डिंपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- "गदर 2 ब्लॉकबस्टर है", वहीं दूसरे ने लिखा- "दामाद की फिल्म देखी या बॉयफ्रेंड की.." बता दें, एक समय पर सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर की खूब खबरें थीं।

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी

डिंपल और सनी को काफी कम मौके पर लोगों ने साथ देखा था। लेकिन 6-7 साल पहले दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। इन तस्वीरों में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया हाथों में हाथ डाले बैठे थे और ये तस्वीरें लंदन की थीं। गौरतलब है कि हमेशा से खबरें रही हैं कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया 11 साल तक रिलेशनशिप में थे।

उनके अफेयर से परेशान होकर सनी देओल की पत्नी पूजा देओल उनसे अलग हुईं। खबरें ये भी हैं कि डिंपल को सनी देओल ने पत्नी का दर्जा दिया था तो कुछ खबरें ये भी कहती हैं कि दोनों ने भागकर शादी कर ली थी। हालांकि इस पर कभी कोई आधिकारिक रिएक्शन नहीं आया।

Read more about: sunny deol dimple kapadia gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X