डिंपल ने कहा, 'काका' के नाम पर हो सड़क

Dimple Kapadia wants road to be named after Rajesh Khanna
बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने शनिवार को अपने दिवंगत पति व बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (काका) की याद में एक सड़क का नाम रखे जाने की इच्छा जाहिर की। डिंपल कपाड़िया ने राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री राजीव शुक्ला से इस बाबत अनुरोध किया। शुक्ला दिवंगत राजेश खन्ना की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मौजूद थे।

संवाददाता सम्मेलन में कपाड़िया ने कहा, "वह (राजेश खन्ना) कांग्रेस से जुड़े थे। मेरी विनती है कि एक मार्ग का नाम उनके नाम पर रखा जाए। संभव हो तो कार्टर रोड का नाम राजेश खन्ना के नाम पर कर दिया जाए।"

शुक्ला ने कहा कि वे पांच दशकों तक फिल्मों के जरिए मनोरंजन करने वाले इस अभिनेता के नाम पर सड़क का नाम रखे जाने के मामले को उठाएंगे।

उन्होंने कहा, "उनका काम और योगदान अमिट था। मैं यह इच्छा शहरी विकास मंत्रालय तक ले जाऊंगा और देखूंगा कि सड़क का नाम उनके नाम पर हो सके। वह महान सांसद और बहुत मशहूर शख्स थे।"

"सुपरस्टार की अवधारणा की शुरुआत उनके द्वारा हुई। अगर कार्टर रोड नौशाद अलीजी के नाम पर नहीं हुई होगी तो मैं इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X