..................... Dimple Kapadia wants carter road to be named after Rajesh Khanna - Hindi Filmibeat

राजेश खन्ना के नाम पर होनी चाहिए कार्टर रोड!

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की प्रतिमा का अनावरण हाल ही में मुंबई में किया गया था। इस अनावरण के मौके पर राजेश खन्ना के परिवार के अलावा बॉलीवुड के भी कई सारे सितारे मौजूद थे। सभी ने मिलकर राजेश खन्ना को याद किया और साथ ही कहा कि राजेश खन्ना हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। क्योंकि जाते समय भी राजेश खन्ना के यही शब्द थे कि उनके फैन्स को उनसे कोई नहीं छीन सकता। इस मौके पर राजेश खन्ना की पत्नी और कभी बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकीं डिंपल कपाडि़या ने कहा कि वो चाहती हैं कि काका के जाने के बाद अब कार्टर रोड का नाम भी राजेश खन्ना के नाम पर पड़े।

राजेश खन्ना के निधन के समय उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया मौजूद थीं और उसके साथ ही राजेश खन्ना की बेटी और उनके दामाद अक्षय कुमार भी मौजूद थे। राजेश खन्ना की प्रतिमा का अनावरण हाल ही में मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित वॉक ऑफ दि स्टार्स रोड पर किया गया। इस मौके पर मौजूद राजेश खन्ना के परिवार के लोग काफी भावुक हो गये। डिंपल कपाड़िया ने इस मौके पर कहा कि काकाजी (राजेश खन्ना) बहुत ऊर्जावान थे और वह सारी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीये और मरे. सिनेमा को उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया है। वह पहले सुपरस्टार थे उनका साहस, बहादुरी और निर्भीकता और उनके निधन के समय भी मौजूद थे। वो असल जिंदगी में भी आनंद थे और वह आनंद की तरह ही जिये।

डिंपल कपाड़िया ने मात्र 19 साल की उम्र में ही राजेश खन्ना के साथ शादी की थी और डिंपल कपाडि़या से राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं- ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। ट्विंकल खन्ना की शादी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ हुई और रिंकी खन्ना की शादी किसी बिजनेसमैन के साथ। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने शादी के कुछ सालों के बाद तलाक ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X