डिंपल कपाड़िया का हॉलीवुड DHAMAKA- इस बड़े हॉलीवुड निर्देशक की फिल्म में दिखेंगी
Recommended Video
कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। लेकिन फिल्म के स्टारकास्ट की घोषणा के साथ सबसे ज्यादा हैरान रह गए भारतीय। बता दें, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में डिंपल कपाड़िया अहम किरदार निभाते दिखेंगी। फिल्म का नाम होगा टेनेट और फिल्म में माइकल कैन, केनेथ ब्रानेज और एरॉन टेलर जॉनसन, रॉबर्ट पैटिनसन जैसे सितारे नज़र आएंगे।
कोई शक नहीं कि यह बॉलीवुड परिवार के लिए बड़ी खबर है। फिल्म की घोषणा के साथ ही सभी सेलिब्रिटीज ने डिंपल कपाड़िया को सोशल मीडिया पर खूब बधाई दी। वहीं, डिंपल कपाड़िया के लिए भी यह एक सुनहरा मौका है। ऐसा शायद पहली बार होगा जब कोई भारतीय कलाकार क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में काम करने जा रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक एक्शन फिल्म है जो जासूसी की दुनिया पर आधारित होगी। फिल्म का स्क्रीनप्ले क्रिस्टफर नोलन ने ही लिखा है। इस फिल्म की शूटिंग 7 अलग-अलग देशों में होगी और इसे 17 जुलाई 2020 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में डिंपल कपाड़िया का क्या रोल होगा फिलहाल यह सामने नहीं आया है।
यूं भी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है। वहीं, अब जबकि डिंपल कपाड़िया भी फिल्म में नजर आएंगी, जाहिर है भारतीय फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक्ट्रेस की पिछली बॉलीवुड फिल्म 'वेलकम बैक' थी, जो 2015 में रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications