सीरियस फिल्में बोर होती हैं मैं तो कॉमेडी इंज्वॉय करती हूं- डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया ने पिछले साल पहले रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल में सैफ अली खान की मां का किरदार निभाया था और उसके बाद वो अब वॉट दि फिश में भी नज़र आने वाली हैं। कॉकटेल फिल्म में भी डिंपल का किरदार काफी मजाकिया और लाइट किस्म का था और वॉट दि फिश में एक बार फिर से डिंपल एक कॉमेडी किरदार निभाती नज़र आएंगी। डिंपल कपाड़िया ने इस परिवर्तने के बारे में बात करते हुए कहा कि वो कॉमेडी को बहुत इंज्यॉय करती हैं और साथ ही उन्हें ये सीरियस और ड्रामाटिक फिल्में बहुत बोरिंग लगती हैं।
डिंपल कपाड़िया ने अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहा कि अक्षय कुमार उन्हें परदे पर कॉमेडी करते हुए सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। जहां तक एक्शन की बात है तो वो तो अक्षय अच्छा करते हैं। लेकिन कॉमेडी में उनका जवाब नहीं। अक्षय के बेस्ट रियल लाइफ रोल के बारे में बात करते हुए डिंपल ने कहा वो दामाद के किरदार में सबसे बेस्ट हैं। वॉट दि फिश फिल्म में मंजोत का एक छोटा सा किरदार है और साथ में आनंद तिवारी और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











