डिंपल कपाड़िया की हॉलीवुड फिल्म टेनेट से पहला लुक हुआ लीक, क्रिस्टोफर नोलान कर रहे हैं डायरेक्ट
डिंपल कपाड़िया मशहूर हॉलीवुड फिल्म टेनेट का हिस्सा हैं जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं क्रिस्टोफर नोलान। अब फिल्म से डिंपल का पहला लुक लीक हो गया है। सेट से एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें डिंपल कपाड़िया अपने पूरे लुक में हैं और डायरेक्ट क्रिस्टोफर से बात करती दिखाई दे रही हैं। ये डिंपल का पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं है।
इससे पहले डिंपल, लीला नाम की फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। डिंपल कपाड़िया आखिरी बार, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर के साथ फाईंडिंग फैनी में दिखाई दी थीं और उनके काम की काफी तारीफें भी हुई थीं।



Click it and Unblock the Notifications