डिंपल को कॉमेडी हैं पसंद, लेकिन करना चाहती हैं सीरियस रोल्स!

हमने डिंपल कपाड़िया से पूछा कि उन्होंने अपने करियर में इतनी सारी ड्रामाटिक और सीरियस किरदार किये हैं फिर अब कॉमेडी किरदारों में अचानक के क्यों नज़र आने लगी हैं तो इसपर डिंपल ने कहा कि असल में मैं पर्सनली कॉमेडी ही इंज्यवॉय करती हूं। सीरियस फिल्में तो बोर करती हैं। लेकिन अगर आगे मुझे कुछ सीरियस किरदार भी मिलेंगे तो मैं वो भी करुंगी। मैं सोच रही हूं कुछ सीरियस किरदार निभाने की। डिंपल कपाड़िया ने अपने दामाद अक्षय कुमार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें अक्षय की कॉमेडी बेहद पसंद है।
डिंपल कपाड़िया ने दिल चाहता है फिल्म में भी एक सीरियस किरदार ही निभाया था और उसके बाद वो कॉकटेल में सैफ की मां के किरदार में नज़र आईं। कॉकटेल में भी डिंपल का किरदार काफी मजाकिया दिखाया गया था। वॉट दि फिश फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है जिसे वायाकॉम 18 बना रहा है। फिल्म के निर्देशक हैं गुरमीत सिंह और फिल्म में डिंपल कपाड़िया, मनु रिषी चड्डा और मंजोत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications