रैंप पर उतरी डिम्पल कपाडिया
नई दिल्ली में आयोजित विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक समारोह में मशहूर फैशन डिजाइनर जे.जे.वाल्या के शो में प्रसिद्ध अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और अभिनेता कबीर बेदी रैंप पर उतरे।
रविवार रात जब रैंप पर गुजरे जमाने की अभिनेत्री डिंपल उतरीं तो दर्शकों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं। वह सफेद लिबास में रैंप के बीच खड़ी थीं। उनके साथ थे कबीर बेदी।
कबीर और डिंपल की ड्रेस को वाल्या ने नाम दिया 'किंगडम्स ऑफ लव'।
रैंप पर कबीर शॉल के साथ शेरवानी में नजर आ रहे थे। वहीं डिंपल ने सफेद रंग का सूट पहन रखा था।
फैशन शो को देखने पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन, अभिनेता जस अरोड़ा, महिला और बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी और उनकी बेटी तेजस्विनी भी पहुंची थीं।


Click it and Unblock the Notifications