250 करोड़ का धमाका और शानदार स्टारकास्ट, 15 अगस्त 2019 हो चुका है BOOKED

करण जौहर की धर्मा प्रोडकशन्स के बैनर तले बन रही अयान मुखर्जी की सुपरहीरो सीरीज़ ब्रह्मास्त्र हर दिन और बड़ी होती जा रही है। फिल्म की टीम ने कुछ दिन पहले ही नागार्जुन को फिल्म में स्वागत किया है और अब फिल्म में डिंपल कपाड़िया का भी स्वागत हो गया है। डिंपल, फिल्म में नागार्जुन के अपोज़िट दिखाई देंगे।

यानि कि अब तक ब्रह्मास्त्र की स्टारकास्ट पर नज़र डालें तो फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग काफी तेज़ी से चल रही है और फिल्म अगले साल 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ होने की तैयारी की जा रही है।

dimple-kapadia-joins-dharma-producions-brahmastra-with-ranbir-alia-mouni-nagarjuna-amitabh-bachchan

माना जा रहा है कि फिल्म तीन पार्ट में बनेगी और ये फिल्म का पहला पार्ट होगा। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने इस ट्राइलॉजी पर बात करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि लोग पहले पार्ट को काफी प्यार दें जिससे हम पार्ट 2 और पार्ट 3 बनाने की हिम्मत हो पाए। गौरतलब है कि अभी तक बॉलीवुड में ऐसा एक्सपेरिमेंट केवल अनुराग कश्यप ने किया है।
[अक्षय कुमार का ब्लॉकबस्टर 2019 - होली, दीवाली के बाद क्रिसमस भी किया लॉक]

अनुराग की गैंग्स ऑफ वसेपुर को 2 पार्ट में रिलीज़ किया गया था लेकिन इसका कारण केवल इतना सा था कि फिल्म काफी लंबी हो चुकी थी और अनुराग किसी भी हाल में इसे छोटा करना नहीं चाहते थे।

इसके बाद, बाहुबली को दो पार्ट में प्लान करके रिलीज़ किया गया और फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। वहीं बाहुबली की सफलता ने बॉलीवुड की आंखें भी खोल दीं और काफी कुछ सिखा भी दिया। अब देखना है कि ब्रहास्त्र की ये मल्टीस्टारर कास्ट फिल्म को कितना आगे तक ले जाएगी।

बात की जाए करण जौहर की तो धर्मा प्रोडक्शन्स फिलहाल 12 शानदार फिल्मों पर काम कर रहा है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X