Dimple Kapadia ने मीडिया के सामने की ट्विंकल खन्ना की बेइज्जती? साथ में पोज देने से इसलिए किया मना!

Dimple Kapadia Viral Video- डिंपल कपाड़िया काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन वो अब खबरों में हैं। उन्होने खुद अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल इस दौरान वो मानव कौल, आयशा रजा और अथिया शेट्टी की फिल्म गो नोनी गो का प्रीमियर पर पहुंची थीं। उन्होने इस दौरान ट्विंकल के साथ तस्वीर क्लिक करवाने से इंकार कर दिया।
इस फिल्म के प्रीमियर के दौरान पैप्स ने वेटरन एक्ट्रेस से गुजारिश की थी कि वो उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ तस्वीरें क्लिक करवा लें। इस दौरान डिंपल कपाड़िया को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''मैं जूनियर्स के साथ पोज नहीं देती, केवल सीनियर।"
इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हैरान हैं कि आखिर डिंपल ने खुद की बेटी को लेकर ऐसी बात क्यों कही है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आते ही लोग चौंक गए हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हाहाहाहा क्योंकि वह जूनियर्स के साथ खड़े होकर बूढ़ी नहीं दिखना चाहती!'' एक ने लिखा, ''हर कोई जया बच्चन बन रहा है।'' एक ने लिखा, ''इन सब ने जया बच्चन का झूठा खा लिया है।'' एक ने लिखा, ''जनता को उनका सेंस ऑफ ह्यूमर समझ नहीं आया, LOL.'' एक ने लिखा, ''वह आज भी कितनी खूबसूरत है, जरा उसके बालों को देखो हे भगवान।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि viral bhayani ने साझा किया है..


Click it and Unblock the Notifications











