दबंग में मर चुकी डिंपल कपाड़िया की दबंग 3 में वापसी- सलमान खान के साथ निभाएंगी ये किरदार
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान इस समय लगातार कई फिल्मों में बिजी चल रहें हैं और काफी धमाकेदार फिल्म आने वाली है। अब दबंग 3 को लेकर ऐसी खबर आ रही है जो आपको चौंका सकती है। बता दें कि फिल्म दबंग 3 में एक बार फिर से डिंपल कपाड़िया की एंट्री हो रही है। अब आप सोच रहें होंगे कि पहले ही पार्ट में मर चुकी डिंपल किस तरह से वापसी कर सकती है?
बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान की फ्लैशबैक की कहानी दिखाई जाएगी और डिंपल कपाड़िया इस कहानी का हिस्सा बनेंगी। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान के पिता का रोल निभाने वाले विनोद खन्ना भी अब इस दुनिया में नहीं है।

अब उनकी जगह पर किसकी एंट्री होती है ये तो समय ही बताएगा। गौरतलब है कि 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना इस दुनिया में अंतिम सांस ली थी। उन्होने दबंग और दबंग 2 में शानदार रोल निभाया था।
इस फिल्म को लेकर शूटिंग शूरु हो चुकी है लेकिन इस समय सलमान खान भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं तो बाकी के सीक्वेंस शूट किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि दबंग 3 इस साल दिसंबर 22 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications